विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर रन फॉर हैल्थ एवं वाकथान का हुआ आयोजन

अलीगढ़ : विश्व उच्च रक्तचाप दिवस के अवसर पर महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम में प्रातः 05ः30 बजे मुख्य अतिथि आयुक्त, अलीगढ़ मण्डल, अलीगढ़ संगीता सिंह की अध्यक्षता में रन फ़ॉर हेल्थ (त्नद वित भ्मंसजी) कार्यक्रम एवं वॉकथान का अयोजन किया गया, जिसमें जिलाधिकारी संजीव रंजन, अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अलीगढ़ मण्डल डा० राजेश कटियार द्वारा विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया गया। आयोजन में मौजूद मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथिगण के द्वारा प्रतिभागी समस्त जनमानस को हाई ब्लड प्रेशर (उच्च रक्तचाप) के बारे में विस्तृत रूप से जागरूक करते हुए और हाई ब्लड प्रेशर के बचाव व उपचार के बारे में अवगत कराया गया। सभी से नियमों का पालन करते हुए जीवनचर्या को बेहतर व स्वास्थ्यपूर्ण बनाये रखने की अपील भी की गयी। रन फ़ॉर हेल्थ कार्यक्रम के अंतर्गत 400 मीटर रेस का आयोजन किया गया जिसमें महिला व पुरूष वर्ग में प्रथम, द्वितीय व तृतीय आने वाले प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि मंडलायुक्त द्वारा मेडल पहना कर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी संजीव रंजन ने संतुलित भोजन ग्रहण करने, तनाव से मुक्त रहने, खेल-कूद को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का आह्वान किया, जिससे कि गैर संचारी रोगों से बचा जा सके। डा0 राजेन्द्र वार्ष्णेय चिकित्साधिकारी (कन्सल्टेन्ट) के द्वारा आम जनमानस को उच्च रक्तचाप के बारे में विस्तृत रूप से अवगत कराते हुये हाई ब्लड प्रेशर के बचाव व उपचार बताये गये बिन्दुओं का पालन करते हुये स्वस्थ्य जीवनशैली बनाये रखने के लिए आह्वान किया गया। डा0 नीरज त्यागी मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि नियमित स्वास्थ्य जाँचें और स्वास्थ्य जीवनशैली अपनाने से गैर संचारी रोगों को नियंत्रित व प्रबंधित किया जा सकता है। साथ ही खराब जीवनशैली गैर संचारी रोगों को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण कारण है।



