अलीगढ़

नगर निगम ने तुर्कमान गेट पर 10 करोड़ की भूमि से कराया कब्जा मुक्त-नगर आयुक्त की चेतावनी नगर निगम अपनी सम्पतियों की हिफाज़त करने के लिए सक्षम है

नगर निगम ने तुर्कमान गेट पर 10 करोड़ की भूमि से कराया कब्जा मुक्त-नगर आयुक्त की चेतावनी नगर निगम अपनी सम्पतियों की हिफाज़त करने के लिए सक्षम हैनगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा के निर्देश पर तुर्कमान गेट, हड्डी गोदाम निकट शाहपुर स्थित बंजर कस्बा कोल प्रथम ZA गाटा संख्या 2928 रकबा 0.207 हेक्टेयर पर नगर निगम की लगभग 2000 वर्ग मीटर भूमि से अवैध कब्जा हटाकर निगम ने पुनः कब्जा लिया। उक्त भूमि की बाजार कीमत लगभग 10 करोड़ रुपये आंकी गई है।

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि अवैध कब्जा हटाए जाने के बाद भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य तत्काल शुरू करा दिया गया है।

कार्रवाई में सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह, सहायक अभियंता राजवीर सिंह, राजस्व निरीक्षक चोब सिंह व विजय गुप्ता की उपस्थिति में संपन्न हुई।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!