अलीगढ़

यूनिफॉर्म-डे पर डीआईजी ने स्व-गणना की

डीआईजी प्रभाकर चौधरी ने स्व-गणना कर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिया प्रेरक संदेश

अलीगढ़  भारत की जनगणना-2027 के अंतर्गत आयोजित स्व-गणना यूनिफॉर्म डे के अवसर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक, अलीगढ़ परिक्षेत्र प्रभाकर चौधरी द्वारा स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं अपनी एवं अपने परिवार की गणना की गई।
इस अवसर पर उन्होंने जिले में निवासरत समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपील की कि वे 16 से 30 नवम्बर, 2026 तक संचालित स्व-गणना अभियान के अंतर्गत भारत सरकार के आधिकारिक स्व-गणना पोर्टल https://se.census.gov.in पर जाकर अपने वर्तमान निवास स्थान के अनुसार स्वयं एवं अपने परिवार की स्व-गणना अवश्य करें।
उन्होंने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसमें प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है। पुलिस विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी स्वयं स्व-गणना करने के साथ-साथ आम नागरिकों को भी पोर्टल के माध्यम से स्व-गणना हेतु जागरूक एवं प्रेरित करें।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!