अलीगढ़
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसान दिवस 21 नवंबर को
किसान कल्याण केंद्र में 21 नवंबर को दोपहर 12 बजे से किसान दिवस का आयोजन किया जाएगा

अलीगढ़ : जिलाधिकारी संजीव रंजन की अध्यक्षता में क्वार्सी फार्म परिसर स्थित किसान कल्याण केंद्र में 21 नवंबर को दोपहर 12 बजे से किसान दिवस का आयोजन किया जाएगा। उप निदेशक कृषि अरूण कुमार चौधरी ने उक्त जानकारी देते हुए सभी किसान भाईयों से अनुरोध किया है कि वह अपनी समस्याओं व शिकायतों के निस्तारण के लिए नियत समय व स्थान पर किसान दिवस में प्रतिभाग करने का कष्ट करें।



