अलीगढ़
प्रधानाचार्य आईटीआई राजेश गौतम उड़ीसा में हुए सम्मानित
प्रदेश के 30 प्रधानाचार्यो द्वारा प्रतिभाग किया गया

अलीगढ़ : आई0टी0आई0 में प्रशिक्षणरत प्रशिक्षार्थियों के उज्जवल भविष्य के दृष्टिगत राजकीय आई0टी0आई0 अलीगढ के प्रधानाचार्य राजेश गौतम द्वारा इको सिस्टम के तहत कौशल प्रशिक्षण के लिए सेंचुरियन यूनिवर्सिटी भुवनेश्वर उडीसा में आयोजित छह दिवसीय कार्यशाला में प्रतिभाग किया गया।यह कार्यशाला व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास विभाग उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित कराई गई, जिसमें प्रदेश के 30 प्रधानाचार्यो द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रधानाचार्य राजेश गौतम राजकीय आई0टी0आई0 अलीगढ को प्रमुख सचिव डॉ0 हरिओम आई0ए0एस0 उत्तर प्रदेश एवं उडीसा सरकार द्वारा सम्मनित किया गया।



