अलीगढ़

किसी की भी नही सुनी-रमेश विहार सड़क निर्माण बाधक अतिक्रमण पर जमकर गरजे 3 महाबली

20 से ज्यादा मकानों की बाउंड्री सहित ब्रम्हा कुमारी आश्रम के भी अवैध अतिक्रमण को किया गया ध्वस्त

किसी की भी नही सुनी-रमेश विहार सड़क निर्माण बाधक अतिक्रमण पर जमकर गरजे 3 महाबली20 से ज्यादा मकानों की बाउंड्री सहित ब्रम्हा कुमारी आश्रम के भी अवैध अतिक्रमण को किया गया ध्वस्तअतिक्रमण हटते ही रमेश विहार की सड़क निर्माण ने पकड़ी रफ़्तार:-रिकॉर्ड समय में इस सड़क नाला के निर्माण कार्य को पूरा करने की नगर आयुक्त की हिदायतसीएम ग्रिड योजनांतर्गत लगभग 18 करोड़ की लागत से स्वर्ण जयंती नगर से रमेश विहार 100 फुटा रोड सड़क चौड़ीकरण, यूटिलिटी एवं नाला निर्माण में कई भवन स्वामियों द्वारा किए गए स्थाई स्थाई अतिक्रमण को नगर निगम ने अपनी 3 जेसीबी मशीनों की मदद से पूर्ण रूप से ध्वस्त करते हुए सड़क व नाला निर्माण का रास्ता साफ कर दिया ह।बुधवार को संपत्ति लिपिक विजय गुप्ता की देखरेख में संपत्ति विभाग व अधिशासी अभियंता बिजेंद्र पाल सहायक अभियंता अखण्ड प्रताप सिंह की अगुवाई में रमेश विहार रोड पर जमकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। अतिक्रमण हटाते समय लोगो ने छोटा मोटा विरोध किया तो किसी ने अपने रसूख का हवाला दिया लेकिन नगर निगम के महाबली का पंजा ने किसी को भी नही बक्शा।नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त करने साथ ही इस सड़क के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है अब युद स्तर पर इसके निर्माण कार्य को रिकॉर्ड समय में पूरा करने का प्रयास किया जाएगाविश्व स्तरीय होगी रमेश बिहार की सड़कनगर आयुक्त ने बताया कि सीएम ग्रिड योजनांतर्गत स्वर्ण जयंती नगर से रमेश विहार 100 फुटा रोड सड़क आधुनिक मानकों पर विकसित की जाएगी जिसमें वर्ल्ड क्लास लैंडस्कैपिंग, सोलर स्ट्रीट लाइटिंग, फुटपाथ, वर्षा जल निकासी तथा सजावटी पौधों की फुलवारी भी शामिल होगी। सीएम ग्रिड के तहत यह कार्य इस सड़क को नई पहचान देगा। निर्माण कार्य के दौरान ट्रैफिक प्रबंधन की भी समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी ताकि नागरिकों को कोई असुविधा न हो

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!