अलीगढ़

श्री अग्रवाल परिषद मातृशक्ति द्वारा आयोजित रंगारंग कार्यक्रम “देसी धानी “विज़डम पब्लिक स्कूल में बड़े उत्साह और उमंग के साथ सम्पन्न हुआ

कार्यक्रम का शुभारम्भ संस्था के सभी सम्मानित सदस्यों द्वारा क्लब की अध्यक्षा शिखा जिंदल, सचिव रचना गोयल, संस्थापिका ज्योति मित्तल एवं गुनिका सिंघल की उपस्थिति में किया गया

श्री अग्रवाल परिषद मातृशक्ति द्वारा आयोजित रंगारंग कार्यक्रम “देसी धानी “विज़डम पब्लिक स्कूल में बड़े उत्साह और उमंग के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ संस्था के सभी सम्मानित सदस्यों द्वारा क्लब की अध्यक्षा शिखा जिंदल, सचिव रचना गोयल, संस्थापिका ज्योति मित्तल एवं गुनिका सिंघल की उपस्थिति में किया गया। अतिथियों का स्वागत पारंपरिक ढोल–नगाड़ों की धुन पर हर्षोल्लास के साथ किया गया।नूपुर अग्रवाल और ऋचा गुप्ता ने अपने विशेष प्रयासों से विद्यालय परिसर में राजस्थान की संस्कृति का जीवंत चित्र प्रस्तुत किया। सभी सदस्यों ने विभिन्न मनोरंजक खेलों का भरपूर आनंद लिया, वहीं सम्मानित सदस्यों ने शूटिंग गेम का भी खूब लुत्फ उठाया। मीडिया प्रभारी सीमा जैन और युक्ति अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने में गार्गी, मनीषा, नीरजा, शैली,दीप्ति एवं रूचि का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर समस्त मातृशक्ति टीम को हार्दिक बधाई।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!