जिला जज एवं जिला मजिस्ट्रेट ने जिला कारागार का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
मूलभूत सुविधाओं समेत साफ-सफाई, गुणवत्तापरक चिकित्सा व भोजन एवं निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

अलीगढ़ : जिला न्यायाधीश पंकज कुमार अग्रवाल, जिला मजिस्ट्रेट संजीव रंजन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बुधवार को जिला कारागार का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान जेल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, बन्दियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं, साफ-सफाई, चिकित्सा सेवाओं, भोजन की गुणवत्ता, बैरकों की स्थिति का गहन अवलोकन किया गया। इस दौरान सभी अधिकारियों ने जेल प्रशासन से बन्दियों की दैनिक दिनचर्या, खानपान, स्वास्थ्य परीक्षण और सुरक्षा मानकों के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अस्पताल एवं बैरकों में जाकर बन्दियों से संवाद किया और उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी ली। पाकशाला पहुॅचकर खाने की गुणवत्ता को जांचा और स्वच्छता मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। जिला जज ने बन्दियों आवश्यकतानुरूप निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए



