गणेश जी के जन्मोत्सव पर अचलताल मंदिर में 14 दिवसीय महोत्सव का भव्य शुभारंभ, उमड़ी आस्था
गणेश मंदिर में 14 दिवसीय गणेश महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ

अलीगढ़। विघ्नहर्ता, प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश के जन्मोत्सव, गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर अचलताल स्थित प्राचीन सिद्ध पीठ गणेश मंदिर में 14 दिवसीय गणेश महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआमंदिर के महंत विनय नाथ जी महाराज ने बताया कि भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को ही भगवान शिव और माता पार्वती के पुत्र के रूप में श्री गणेश जी का जन्म हुआ था। इसी पावन जन्मदिन के उपलक्ष्य में हर साल यह महोत्सव मनाया जाता है। इस 14 दिवसीय महोत्सव के दौरान भक्तों को बप्पा के रोज नए और अद्भुत श्रृंगारों के दर्शन प्राप्त होंगे।जन्मोत्सव पर दिनभर चला उत्सव — ब्रह्म मुहूर्त में जन्माभिषेक (प्रातः 4:00 बजे): भगवान गणेश के जन्मोत्सव पर वैदिक मंत्रों के बीच प्राचीन प्रतिमा का पवित्र दूध से जन्माभिषेक किया गया।
– जन्मोत्सव श्रृंगार – चोला श्रृंगार (प्रातः 5:00 बजे): अभिषेक के बाद बप्पा का मनमोहक जन्मोत्सव चोला श्रृंगार किया गया।
– मंगला आरती (प्रातः 6:00 बजे) व स्थापना (प्रातः 7:00 बजे): मंगला आरती के बाद गणेश जी की प्रतिमा को 11 दिन के लिए विधिवत स्थापित किया गया।- स्वर्ण श्रृंगार और फूल बंगला (दोपहर 3:00 बजे): जन्मोत्सव की खुशी में दोपहर में बप्पा का स्वर्ण श्रृंगार एवं आकर्षक फूल बंगले से दरबार सजाया गया।
– जन्मोत्सव महाआरती (शाम 7:30 बजे): शाम को सैकड़ों भक्तों ने जन्मोत्सव की भव्य महाआरती में भाग लिया। आरती के बाद आतिशबाजी भी हुई “गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया” और “हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की , जय गणेश लाल की” के जयकारों से पूरा अचलताल परिसर गूंज उठा।जानकारी मीडिया प्रभारी ललित वार्ष्णेय ने दी। इस अवसर पर , डॉ. सी.पी. गुप्ता, डॉ. भरत वार्ष्णेय,अमर वार्ष्णेय (बहजोई) ,प्रदीप वर्मा,मनोज,नितिन वार्ष्णेय,मोना वार्ष्णेय,मोहन वर्मा,दीपक वार्ष्णेय (लाइट वाले),दिलीप सैनी ,राजकुमारी,अजय, उमेश वार्ष्णेय, कृपा देवी, रवि वर्मा सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।महंत जी ने सभी शहरवासियों को श्री गणेश जन्मोत्सव की बधाई देते हुए 14 दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में आने का निमंत्रण दिया है। 



