अलीगढ़

श्री हनुमान जन्मोत्सव में आज हुआ संगीतमय संकीर्तन

श्री गिलहराज जी हनुमान मंदिर में चल रहे श्री हनुमान जन्मोत्सव के अंतर्गत आज संगीतमय हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया

श्री गिलहराज जी हनुमान मंदिर में चल रहे श्री हनुमान जन्मोत्सव के अंतर्गत आज संगीतमय हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया बाबा की ज्योत जला के आह्वाहन किया गया उस के उपरांत कृष्णा बृजवासी ने राधा नाम की धुन पर भजन सुनाए गायक अरुण पचौरी ने खाटू श्याम के भजन सुनाए गोविंद मोहित अनिल ने भी भजन गाए

बाबा श्री गिलहराज जी महाराज का स्वर्णिम शृंगार किया गया व खाटू श्याम बाबा को अंगूर से बनी माला पहना कर श्रृंगार किया गया पूरे मंदिर को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया देर तक संकीर्तन का आनंद भगतों ने लिया कार्यक्रम के उपरांत महंत योगी कौशल नाथ ने आरती की व सभी भगतों में प्रसाद का वितरण किया कार्यक्रम में ओम प्रकाश, दिव्यांशु , गौरव कुणाल नवनीत आयुष इत्यादि उपस्थित रहे कल शाम को 7 बजे हनुमान जी महाराज की विशाल शोभायात्रा मंदिर से निकली जाएगी

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!