अलीगढ़

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गूलर रोड पर सड़क के कारण हुए जानलेवा हादसे का संज्ञान लिया

मुख्यमंत्री ने मेयर और नगर आयुक्त से कहा कि भविष्य में ऐसी कोई घटना नहीं होनी चाहिए

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गूलर रोड पर ऊंची-नीची सड़क के कारण हुए जानलेवा हादसे का संज्ञान लिया है। उन्होंने मेयर प्रशांत सिंघल और नगर आयुक्त प्रेमप्रकाश मीणा को रविवार को लखनऊ तलब किया और पूरी घटना की जानकारी ली। ऐसे हादसे दोबारा नहीं होने देने की सख्त हिदायत दी। मुख्यमंत्री ने मेयर और नगर आयुक्त से कहा कि भविष्य में ऐसी कोई घटना नहीं होनी चाहिए। सभी निर्माणाधीन सड़कों के आसपास सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए जाएं। बैरीकेडिंग और ग्लोसाइन बोर्ड लगाए जाएं, ताकि रात के समय भी लोगों को सही स्थिति दिखाई दे सके और वह हादसों से बच सकें।मेयर प्रशांत सिंघल ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुसार सोमवार से सभी निर्माणाधीन सड़कों और अन्य प्रोजेक्ट के आसपास बैरिकेडिंग लगाई जाएंगी। ग्लोसाइन बोर्ड लगाए जाएंगे।उन्होंने बताया कि इसके साथ ही सीएम से इंडोर स्टेडियम और अन्य प्रोजेक्ट के लोकार्पण का आग्रह किया गया है। इसके लिए जल्द ही उनके कार्यालय से समय मिलने की उम्मीद है।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!