अलीगढ़ में 25 अप्रैल को देश का सबसे बड़ा एजुकेशन फेयर, 50 यूनिवर्सिटी लेंगी हिस्सा
अलीगढ़ बनेगा एजुकेशन हब, देशभर के संस्थान होंगे शामिल

अलीगढ़। शहर में 25 अप्रैल को एक भव्य शिक्षा मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसे देश का सबसे बड़ा एजुकेशन फेयर बताया जा रहा है। यह आयोजन मेरिस रोड स्थित लेमन ट्री होटल में आयोजित किया जाएगा।इस संबंध में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में वेदिका फाउंडेशन ने बताया कि यह शिक्षा मेला ‘वेदिका फाउंडेशन’ एवं ‘कॉलेज देखो’ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। मेले का उद्देश्य छात्रों को एक ही मंच पर कोर्स, कॉलेज, स्कॉलरशिप और करियर से जुड़ी विश्वसनीय जानकारी उपलब्ध कराना है।
जिला समन्वयक राजीव कुमार अग्रवाल ने बताया कि मेले में देश के विभिन्न राज्यों से 50 नामी शिक्षण संस्थान, करियर विशेषज्ञ और बड़ी संख्या में 1500-2000 छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। इस दौरान करियर काउंसलिंग सत्र भी आयोजित किए जाएंगे, जहां अनुभवी विशेषज्ञ छात्रों को उनकी रुचि और योग्यता के अनुसार मार्गदर्शन देंगे।इस शिक्षा मेले में ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, दून बिजनेस स्कूल यूनिवर्सिटी ,नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी, एमवीएन यूनिवर्सिटी, कोर यूनिवर्सिटी,सुंदरदीप यूनिवर्सिटी, मेट्रो यूनिवर्सिटी,एकलॉन यूनिवर्सिटी,के एन मोदी यूनिवर्सिटी, यू पी ई एस यूनिवर्सिटी ,बेनेट यूनिवर्सिटी, मंगलायतन यूनिवर्सिटी, एसआर यूनिवर्सिटी (वारंगल), उत्तरांचल यूनिवर्सिटी, क्वांटम यूनिवर्सिटी, आई आई एल एम यूनिवर्सिटी, शारदा यूनिवर्सिटी, मानव रचना यूनिवर्सिटी ,सुभारती यूनिवर्सिटी, शिवालिक यूनिवर्सिटी, वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी, सुशांत यूनिवर्सिटी, विक्रांत यूनिवर्सिटी, सनराइज यूनिवर्सिटी, महर्षि मार्कंडेश्वर यूनिवर्सिटी (अंबाला),ए पी जे सत्या यूनिवर्सिटी ,मारवाह यूनिवर्सिटी,पिंपरी छिंदवाड़ा यूनिवर्सिटी (पुणे)समेत कई विश्वविद्यालय शामिल होंगे।
इसके अलावा GNIOT ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, लॉयड कॉलेज , आईटीएस कॉलेज,जेआईएमएस,आईईसी कॉलेज ,मंगलमय कॉलेज ,यूनाइटेड कॉलेज एसडी कॉलेज ,पी आई आई टी कॉलेज ,इनोवेटिव कॉलेज ,फॉर एकेडमी ऑफ एविएशन, नीलकंठ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, ओरिएंट कॉलेज ऑफ फार्मेसी और सेंट एंड्रयूज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, वीजीआई कॉलेज ,गेट माय स्टडी,तुला यूनिवर्सिटी,डीटीसी कॉलेज जैसे नामी संस्थान भी छात्रों को जानकारी देंगे।
प्रेस वार्ता में फाउंडेशन की संस्थापक डॉ. सपना आर्य ने कहा कि प्रतिस्पर्धा के इस दौर में छात्रों को सही दिशा देना बेहद जरूरी है और यह मेला उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। वहीं ‘कॉलेज देखो’ के संस्थापक मोहम्मद आरिफ मुस्तफा खान ने इसे उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा शिक्षा मेला बताते हुए कहा कि इससे छात्रों और अभिभावकों को व्यापक विकल्प और सही जानकारी मिल सकेगी एवं धर्म समाज सीनियर सेकेंडरी स्कूल अलीगढ़ की शिक्षिका अनुपम कुमारी ने सभी छात्रों को प्रतिभाग करने के लिए आह्वान किया है ।वेदिका फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं जनपद अलीगढ़ में संचालित सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य ने कहा कि यह शिक्षा मेला न केवल छात्रों के लिए नए अवसर लेकर आएगा, बल्कि उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा तय करने में भी अहम भूमिका निभाएगा। मेले में सुबह से शाम तक छात्रों के लिए निशुल्क प्रवेश खुला रहेगा। आयोजकों ने अधिक से अधिक छात्रों और अभिभावकों से इसमें भाग लेने की अपील की है।



