अलीगढ़

बाराद्वारी शॉपिंग कंपलेक्स व मल्टी लेवल कार पार्किंग बना रोजगार का नया हब, युवाओं के लिए खुले सुनहरे अवसर

अलीगढ़ में विकास को नई उड़ान देगा बारहद्वारी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स व बढ़ेंगे रोजगार के मौके-शहरी युवाओं के सपनों को पंख देगा बारहद्वारी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स मल्टीलेवल कार पार्किंग दुकानों की नीलामी से शहरी रोजगार में होगी बढ़ोतरी-अलीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड का बड़ा कदम-प्रोजेक्ट से शहर में रोजगार और व्यापार को मिलेगा बढ़ावा बारहद्वारी कॉम्प्लेक्स में दुकान पाने का मौका युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खुले-शासकीय आरक्षण की नीति पर होगी नीलामी प्रक्रिया, बारहद्वारी कॉम्प्लेक्स से सैकड़ों युवाओं को मिलेगा रोजगार-बैंक से लोन दिलाने में नगर निगम करेंगा सहायताअलीगढ़ स्मार्ट सिटी मिशन के तहत ₹49.89 करोड़ की लागत से तैयार हुए बाराद्वारी शॉपिंग कंपलेक्स व मल्टी लेवल कार पार्किंग में अब शहरवासियों को अपनी दुकान लेने का बहुप्रतीक्षित स्वप्न साकार होने जा रहा है। पिछले दिनों अलीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड की बोर्ड बैठक में इसके इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत बनी दुकानों के किराए में 20 प्रतिशत की रियायत भी दी गई है।नगरीय क्षेत्र में समुचित विकास, व्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था एवं व्यावसायिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत अलीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा दिनांक 10.04.2026 को आयोजित 42वीं बोर्ड बैठक में लिए गए प्रस्ताव के क्रम में दुकानो के किराए में रियायत मिलने की सहमति और स्वीकृति मिलने के उपरांत नगर आयुक्त/सीईओ अलीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड प्रेम प्रकाश मीणा के निर्देश पर अलीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा मल्टी लेवल कार पार्किंग कम कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में स्थित दुकानों के आवंटन हेतु नीलामी प्रक्रिया शुरूनगर आयुक्त/सीईओ अलीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड प्रेम प्रकाश मीणा ने इस नीलामी प्रक्रिया को व्यवस्थित, पारदर्शी एवं निष्पक्ष रूप से कराने के लिए एक समिति का भी गठन किया है जिसमे राकेश कुमार यादव, अपर नगर आयुक्त, अध्यक्ष, वीर सिंह सहायक नगर आयुक्त सदस्य, कंपनी सचिव, स्मार्ट सिटी सदस्य, मुख्य वित्त अधिकारी सदस्य, विजय गुप्ता, संपत्ति लिपिक, नगर निगम सदस्य को बनाया गया हैनगर आयुक्त/सीईओ(ए.एस.सी.एल) प्रेम प्रकाश मीणा ने नीलामी की महत्वपूर्ण शर्तों व नियमों के बारे में बताया कि नीलामी में केवल वही व्यक्ति/फर्म/सोसायटी/ट्रस्ट भाग ले सकेंगे जो निर्धारित जमानत धनराशि आवेदन पत्र के साथ जमा करेंगे।
दुकानों का आवंटन उच्चतम बोलीदाता (H1) के आधार पर किया जाएगा। किसी भी बोली को स्वीकार/अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार नगर आयुक्त/मुख्य कार्यकारी अधिकारी को सुरक्षित रहेगा।

उन्होंने बताया कि उच्चतम बोलीदाता के अतिरिक्त अन्य सभी प्रतिभागियों की जमानत राशि आवेदन के एक सप्ताह के अंदर वापस कर दी जाएगी।
सफल बोलीदाता को कुल बोली राशि का 25% तत्काल जमा करना अनिवार्य होगा, शेष 75% एक सप्ताह के अंदर जमा करना होगा, अन्यथा आवंटन निरस्त कर जमानत राशि जब्त कर ली जाएगी।
दुकानों की छत एवं कॉमन एरिया का स्वामित्व नगर निगम/स्मार्ट सिटी के पास रहेगा, प्रत्येक 5 वर्ष में किराया 12.50% की दर से स्वतः बढ़ेगा।
दुकान आवंटन की अवधि 20 वर्ष होगी, जिसके पश्चात नवीनीकरण का अधिकार सक्षम प्राधिकारी के पास होगा। आवंटी को पार्किंग स्थल पर किसी भी प्रकार का स्थायी/अस्थायी निर्माण करने का अधिकार नहीं होगा।

उन्होंने बताया कि आवंटी को सभी कर/शुल्क एवं शासन द्वारा निर्धारित देयताओं का भुगतान स्वयं करना होगा।
किसी विवाद की स्थिति में अंतिम निर्णय नगर आयुक्त/सीईओ स्मार्ट सिटी का मान्य होगा।
नियमों के उल्लंघन पर आवंटन तत्काल निरस्त कर जमानत धनराशि जब्त कर ली जाएगी।

प्रोजेक्ट की दुकानों व किराये का विवरण

नगर आयुक्त ने बताया कि ग्राउंड फ्लोर पर टाइप A की 6 दुकानों का क्षेत्रफल 19.13 वर्गमीटर है, जिनका प्रति दुकान प्रीमियम ₹25,27,005 निर्धारित है। टाइप B की 37 दुकानों का क्षेत्रफल 18.57 वर्गमीटर है, जिनका प्रति दुकान प्रीमियम ₹24,53,683 है। टाइप C की 1 दुकान का क्षेत्रफल 17.95 वर्गमीटर है, जिसका प्रीमियम ₹23,71,649 है। टाइप D की 4 दुकानों का क्षेत्रफल 20.61 वर्गमीटर है, जिनका प्रति दुकान प्रीमियम ₹27,22,326 है। टाइप E की 2 दुकानों का क्षेत्रफल 27.83 वर्गमीटर है, जिनका प्रति दुकान प्रीमियम ₹36,76,395 है। टाइप F की 1 दुकान का क्षेत्रफल 18.00 वर्गमीटर है, जिसका प्रीमियम ₹23,77,510 है। टाइप G की 2 दुकानों का क्षेत्रफल 19.08 वर्गमीटर है, जिनका प्रति दुकान प्रीमियम ₹25,21,144 है। टाइप H की 1 दुकान का क्षेत्रफल 19.74 वर्गमीटर है, जिसका प्रीमियम ₹26,07,388 है। टाइप I की 1 दुकान का क्षेत्रफल 18.16 वर्गमीटर है, जिसका प्रीमियम ₹23,99,144 है।

उन्होंने बताया कि ग्राउंड फ्लोर कुल दुकानें: 55
कुल प्रीमियम राशि: ₹13,89,88,374

नगर आयुक्त ने बताया कि प्रथम तल टाइप A की 6 दुकानों का क्षेत्रफल 19.13 वर्गमीटर है, जिनका प्रति दुकान प्रीमियम ₹23,29,173 है। टाइप B की 37 दुकानों का क्षेत्रफल 18.57 वर्गमीटर है जिनका प्रति दुकान प्रीमियम ₹22,61,643 है। टाइप C की 1 दुकान का क्षेत्रफल 17.95 वर्गमीटर है, जिसका प्रीमियम ₹21,86,020 है। टाइप F की 1 दुकान का क्षेत्रफल 18.00 वर्गमीटर है, जिसका प्रीमियम ₹21,91,364 है। टाइप G की 2 दुकानों का क्षेत्रफल 19.08 वर्गमीटर है, जिनका प्रति दुकान प्रीमियम ₹23,23,829 है। टाइप H की 1 दुकान का क्षेत्रफल 19.74 वर्गमीटर है, जिसका प्रीमियम ₹24,03,247 है। टाइप I की 1 दुकान का क्षेत्रफल 18.16 वर्गमीटर है, जिसका प्रीमियम ₹22,11,344 है।
नगर आयुक्त ने बताया कि प्रथम तल कुल दुकानें: 49 जिनका कुल प्रीमियम राशि: ₹11,12,95,462 है उन्होंने बताया कि बाराद्वारी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में कुल 104 दुकानों का समग्र प्रीमियम ₹25,02,83,836 निर्धारित है।

नगर आयुक्त ने बताया कि सरकार की नीति के तहत इन दुकानों में आरक्षण की व्यवस्था प्रभावी रूप से लागू की गई है आरक्षण के आधार पर ग्राउंड फ्लोर (55 दुकानें)(सामान्य) 25 दुकानें अन्य पिछड़ा वर्ग– 14 दुकानें,अनुसूचित जाति 14 दुकानें अनुसूचित जनजाति 2 दुकानें

फर्स्ट फ्लोर (49 दुकानें)
सामान्य 23 दुकानें,अन्य पिछड़ा वर्ग) 13 दुकानें
अनुसूचित जाति 11 दुकानें,अनुसूचित जनजाति 2 दुकानें है
कुल 104 दुकानों में
General (सामान्य वर्ग) – 48 दुकानें
OBC (अन्य पिछड़ा वर्ग) – 27 दुकानें
SC (अनुसूचित जाति) – 25 दुकानें
ST (अनुसूचित जनजाति) – 4 दुकानें

नगर आयुक्त ने बताया कि इस पूरे प्रोजेक्ट में इस प्रोजेक्ट में दुकानों को लेने के लिए नगर निगम शहर के विभिन्न बैंकों के साथ टाइअप करा रहा है ताकि आसानी से व आसान किश्तों पर इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में दुकान लेने का सपना साकार हो सके।

अन्य महत्वपूर्ण शर्तें

-नीलामी में भाग लेने हेतु ₹2,00,000/- (दो लाख रुपये) अग्रिम जमानत राशि जमा करना अनिवार्य होगा।

-आवंटी को विद्युत कनेक्शन एवं अन्य सेवाएं अधिकृत एजेंसी से स्वयं प्राप्त करनी होंगी तथा उनके भुगतान की जिम्मेदारी भी आवंटी की होगी।
दुकान का हस्तांतरण या सबलेट करना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

-आवंटी को किराया एवं अन्य शुल्क पर 18% जीएसटी अतिरिक्त देना होगा।

-दुकान का रख-रखाव, साफ-सफाई एवं मरम्मत का उत्तरदायित्व आवंटी का होगा।
किसी भी प्रकार के वाद-विवाद हेतु न्याय क्षेत्र अलीगढ़ होगा।

आवेदन एवं नीलामी कार्यक्रम

आवेदन पत्र प्राप्ति तिथि: 24.04.2026 से 15.05.2026
आवेदन शुल्क: ₹100/- (जीएसटी सहित)
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 26.05.2026 (अपराह्न 03:00 बजे तक)
आवेदन स्थान: कार्यालय अलीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड,सप्तम तल, कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर, अलीगढ़।

संपर्क विवरण
Email: aligarhsmartcityltd@gmail.com
मोबाइल नम्बर पर विस्तृत जानकारी 9568533357, 7055001751 प्राप्त की जा सकती है।

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा नगर निगम अलीगढ़ एवं अलीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा यह पहल शहर में व्यवस्थित व्यापारिक वातावरण, पार्किंग सुविधा एवं राजस्व वृद्धि सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की जा रही है। अनुरोध है कि निर्धारित शर्तों के अनुसार नीलामी प्रक्रिया में प्रतिभाग करें।

मंडलायुक्त/अध्यक्ष अलीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड संगीता सिंह ने कहा कि बारहद्वारी मल्टी लेवल कार पार्किंग कम कमर्शियल कॉम्प्लेक्स न केवल आधुनिक शहरी सुविधाओं का उदाहरण है बल्कि यह अलीगढ़ में रोजगार सृजन का एक सशक्त माध्यम भी बनेगा इस परियोजना से स्थानीय युवाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलेगा*

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!