अलीगढ़
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में शनिवार की रात उस समय हंगामा हो गया जब एक कार छात्रों से टकरा गई
छात्रों के विरोध करने पर कार सवार मारपीट पर उतारू हो गए

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में शनिवार की रात उस समय हंगामा हो गया जब एक कार छात्रों से टकरा गई। छात्रों के विरोध करने पर कार सवार मारपीट पर उतारू हो गए।हंगामा होने पर अन्य छात्र भी पहुंच गए। जिन्होंने कार सवारों की पिटाई कर दी। आरेाप है कार सवार नशे की हालत में थे। प्रॉक्टोरियल टीम उन्हें अपने साथ ले गई।बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। घटना को लेकर काफी देर हंगामा चला। छात्रों ने वीडियो बनाकर भी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिए। जिसमें कार सवार हाथ जोड़कर माफी मांगते हुए भी नजर आ रहे हैं।



