अलीगढ़ के थाना जवाँ इलाके के कासिमपुर में स्थित अलीगढ कॉलेज ऑफ नर्सिंग कॉलेज में छात्राओं द्वारा जमकर हंगामा
इंडियन नर्सिंग काउंसलिंग की लिस्ट में कॉलेज का नाम नहीं होने से ANM की छात्राओं का भविष्य खतरे में

अलीगढ़ के थाना जवाँ इलाके के कासिमपुर में स्थित अलीगढ कॉलेज ऑफ नर्सिंग कॉलेज में छात्राओं द्वारा जमकर हंगामा किया गया। उन्होंने बताया कि इंडियन नर्सिंग काउंसलिंग की लिस्ट में कॉलेज का नाम नहीं होने से ANM की छात्राओं का भविष्य खतरे में है। आने वाले समय में उन्हें नौकरी मिलने में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
उन्होंने कालेज प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ होना बताया। एबीवीपी के कार्यकर्ता द्वारा बताया गया कि कालेज चरागाह भूमि पर बनाया गया है।इस दौरान एसडीएम कोल पुलिसबल के साथ कालेज पर पहुंची और कालेज प्रशासन से जरुरी कागज दिखाने के लिए बोला गया है उन्होंने छात्राओं को आश्वस्त किया कि उनके साथ कोई भी खिलवाड़ नहीं होना दिया जाएगा जिसके बाद मामला शांत हुआ।
चरागाह भूमि पर कब्जा कर बनाने के सवाल पर उन्होंने जांच का आश्वासन दिया है।इस मामले पर कालेज प्रशासन द्वारा बताया गया है कि कालेज प्रशासन छात्र छात्राओं के साथ कोई भी खिलवाड़ नहीं कर रहा है। उनको गलतफहमी हुई है। इंडियन नर्सिंग काउंसलिंग क्वालिटी मैंटेन करने के लिए एक अलग बाडी है जिसका कालेज की मान्यता से कोई सरोकार नहीं है। कालेज की मान्यता अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय से है जिसमें काउंसिल के द्वारा ही प्रवेश मिलता है।



