श्री कृष्ण एवं विप्र सुदामा मंदिर में 34वां स्थापना दिवस हवन भजन कीर्तन एवं प्रसाद वितरण के साथ मनाया गया
भक्तजनों ने यज्ञ कुंड में आहुतियां देकर देश में शांति खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की

श्री कृष्ण एवं विप्र सुदामा मंदिर में 34वां स्थापना दिवस हवन भजन कीर्तन एवं प्रसाद वितरण के साथ मनाया गया
श्री महादेव जी महाराज विराजमान श्री कृष्ण एवं विप्र सुदामा मंदिर , अचल ताल अलीगढ़ में 34वां स्थापना दिवस , हवन भजन कीर्तन एवं प्रसाद वितरण के साथ धूमधाम से मनाया गया ।यह जानकारी मंदिर प्रबंधक पंडित मोहनलाल शर्मा एवं टैक्स एडवोकेट मुकेश कुमार सैनी ने देते हुए बताया प्रातः पंडित मोहनलाल पाठक जी द्वारा हवन कार्यक्रम हुआ जिसके सभी भक्तजनों ने यज्ञ कुंड में आहुतियां देकर देश में शांति खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की । भजन कीर्तन का शुभारंभ सुनीता कौशिक एडवोकेट ने भावपूर्ण भजन कह देना मुरली वाले से तेरा सखा सुदामा आया है । ना हाथी है ना घोड़ा है वह तो पैदल-पैदल आया है । तदोपरांत ललिता राधा सुनीता पेठा हेमा आदि ने अरे द्वारपालों कन्हैया से कह दो तथा जब कोई नहीं आता मेरे श्याम आते हैं , गाकर सभी को भक्ति सागर में डुबो दिया इसके बाद प्रसाद वितरण हुआ सभी ने प्रसाद ग्रहण किया मंदिर प्रबंधक पंडित मोहनलाल शर्मा एवं टैक्स एडवोकेट मुकेश कुमार सैनी ने बताया कि श्री कृष्ण जी एवं विप्र सुदामा जी की अटूट मित्रता का प्रतीक अलीगढ़ का प्रथम ऐतिहासिक मंदिर है । इस अवसर पर राकेश सैनी लंबरदार , रवि सैनी एडवोकेट, अनिल वर्मा , प्रवीन , सक्षम , डोलू , नंदू हलवाई , श्याम , नरेंद्र कुमार अग्रवाल , हरिशंकर , डॉक्टर सुबीर रॉय आदि उपस्थित थे।



