अलीगढ़

पांच माह में सड़क उखाड़ने पर ठेकेदार पर हुई नगर आयुक्त की बड़ी कार्रवाई

ठेकेदार के अनुबंध को टर्मिनेट व ब्लैक लिस्टेड करने की बड़ी कार्रवाई

लगभग 45 लाख की लागत से बनी सड़क को बिना किसी अतिरिक्त खर्चे के उखाड़ कर बनाया जाएगा दोबारा-पुनः होगा सड़क का निर्माण बिना नगर निगम के अतिरिक्त व्यय के-पांच माह में उखड़ी सड़क को देखने पहुँचे नगर आयुक्त-ख़राब व सड़क निर्म में लापरवाही पर जताई नाराज़गीपांच माह में उखड़ी आरसीसी सड़क का निरीक्षण कर जताई नाराजगी- ठेकेदार को दोबारा सड़क निर्माण के निर्देश-ठेकेदार मेसर्स दीप एसोसिएट पर नगर आयुक्त का बड़ा एक्शन-नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा द्वारा विकास कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने एवं जनहित से जुड़े निर्माण कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से लगातार निरीक्षण कर भौतिक सत्यापन किए जा रहे हैं। इसी क्रम में नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने सोमवार को वार्ड संख्या-2 केवल विहार क्षेत्र में लगभग 45 लाख की लागत से पांच माह पूर्व निर्मित 455 मीटर लंबी आरसीसी सड़क के क्षतिग्रस्त होने की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए मौके पर पहुंचकर सड़क का भौतिक सत्यापन किया। निरीक्षण के दौरान सड़क निर्माण की खराब गुणवत्ता पाए जाने पर नगर आयुक्त ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।सोमवार जनसुनवाई में स्थानीय नागरिकों द्वारा नगर निगम को शिकायत प्राप्त हुई थी कि लगभग 45 लाख रुपये की लागत से निर्मित 455 मीटर लंबी आरसीसी सड़क निर्माण के कुछ ही महीनों बाद जगह-जगह से उखड़ने लगी है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा स्वयं मौके पर पहुंचे और संबंधित अधिकारियों के साथ सड़क का निरीक्षण किया।

 

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि सड़क कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो चुकी थी तथा निर्माण सामग्री की परतें उखड़कर बाहर निकल रही थीं। सड़क की सतह पर दरारें एवं टूट-फूट स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही थी जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर प्रश्न खड़े हो रहे थे। मौके पर उपस्थित स्थानीय नागरिकों ने नगर आयुक्त को बताया कि सड़क निर्माण को अभी लगभग पांच माह ही हुए हैं लेकिन सड़क की स्थिति अत्यंत खराब हो चुकी है। क्षेत्रवासियों ने यह भी अवगत कराया कि लिंक गलियों में जलभराव की समस्या बनी रहती है तथा क्षेत्र में स्थापित सीवर पंप समय से संचालित नहीं होने के कारण सड़क पर लगातार पानी भरता रहता है जिससे सड़क तेजी से क्षतिग्रस्त हो रही है।नगर आयुक्त ने मौके पर मौजूद अवर अभियंता गिरीश कुमार से सड़क निर्माण में बरती गई लापरवाही एवं घटिया गुणवत्ता के संबंध में जवाब तलब किया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि नगर निगम द्वारा कराए जाने वाले विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।नगर आयुक्त ने तत्काल उक्त ठेकेदार के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए अनुबंध को निरस्त करते हुए ब्लाक लिस्टेड करने व नगर निगम के अतिरिक्त व्यय के ठेकेदार को निर्धारित धनराशि में ही सड़क को उखाड़ कर पुनः निर्माण कराए जाने के नोटिस निर्गत करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने ठेकेदार मेसर्स दीप एसोसिएट के विरुद्ध तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए क्षतिग्रस्त लगभग 455 मीटर सड़क को पुनः तोड़कर नए सिरे से गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़क निर्माण में मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जाए तथा निर्माण कार्य की नियमित मॉनिटरिंग की जाए।नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा नगर निगम द्वारा कराए जा रहे प्रत्येक विकास कार्य में गुणवत्ता सर्वोच्च प्राथमिकता है। यदि किसी निर्माण कार्य में लापरवाही अथवा घटिया सामग्री के उपयोग की शिकायत प्राप्त होती है तो संबंधित ठेकेदार एवं जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। केवल विहार क्षेत्र की सड़क निर्माण में अनियमितता सामने आई है जिसके चलते सड़क को पुनः बनवाने के निर्देश दिए गए हैं।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!