एसओजी टीम, थाना कोतवाली सदर व थाना सासनी पुलिस ने पत्रकार की हत्या में फरार चार आरोपियों को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार
आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम पुलिस ने किया था घोषित

हाथरस। 07.04.2026 को वादिया श्रीमती नीतू शर्मा पत्नी मुकेश कुमार शर्मा निवासी जीवनी मण्डी थाना छत्ता कमिश्नरेट आगरा जनपद आगरा द्वारा लिखित तहरीर के माध्यम से सूचना दी कि अभियुक्तगण द्वारा उसके भाई वेदप्रकाश शर्मा उर्फ सोनू पुत्र स्व0 श्री रामप्रकाश शर्मा निवासी गली जै राधे दिल्ली वाला मौहल्ला थाना कोतवाली नगर जनपद हाथरस का उसका मकान हडपने की नियत से दिनांक 06.04.2026 की रात्रि में हत्या कर दी है । उक्त सूचना के आधार पर थाना सहपऊ पर सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचन के क्रम में घटनास्थल थाना कोतवाली हाथरस क्षेत्र का पाए जाने पर मुकदमा उपरोक्त को थाना कोतवाली में स्थानांतरित किया गया । पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त अभियोग में नामजद/प्रकाश में आए शेष अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु गठित पुलिस टीमों को निर्देशित किया गया है, जिसके क्रम में अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु गठित टीमो द्वारा लगातार सम्भावित स्थानो पर दबिश दी जा रही थी। जिसके क्रम आज दिनांक 05.05.2026 को एसओजी टीम,थाना कोतवाली नगर पुलिस,थाना सासनी पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि उक्त घटना में शामिल चार अन्य आरोपी कहीं भागने की फिराक में है । पुलिस टीमो द्वारा आरोपियो की घेराबंदी की गई, जिसके उपरान्त आरोपियो द्वारा अपने को घिरते देख पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दी गई । पुलिस द्वारा भी आत्मरक्षार्थ जवाबीं फायरिंग की गई । जिसके क्रम मे गठित पुलिस टीमो के अथक प्रयासोपरान्त आज दिनांक 05.05.2026 को एसओजी टीम,थाना कोतवाली नगर,थाना सासनी पुलिस की सुसायत कलां मोड के पास हुई पुलिस मुठभेड के दौरान पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी फायरिंग में 25-25 हजार रुपये के इनामिया 03 आरोपी विवेक शर्मा,विशाल शर्मा व मौनिस कांत शर्मा उपरोक्त के पैर में गोली लगने से तीनो आऱोपी घायल हो गये है । जिनको उपचार हेतु जिला अस्पताल भिजवाया गया तथा कॉबिंग के दौरान एक आरोपी मोनू कुशवाह को गिरफ्तार किया गया है ।जिनके नाम विवेक शर्मा उर्फ छोटू उर्फ सूरज पुत्र लाखन सिंह निवासी खमानी गढी थाना सादाबाद, विशाल शर्मा पुत्र रमेश शर्मा निवासी रामलीला ग्राउंड वाली गली थाना कोतवाली नगर, मौनिस कान्त शर्मा पुत्र अमीय कान्त शर्मा निवासी चित्रकूट बगीची आगरा रोड थाना कोतवाली नगर, मोनू कुशवाह पुत्र दिनेश चन्द कुशवाह निवासी मौहल्ला मुकुंदपुर बिसावर थाना सादाबाद जनपद हाथरस है।
जिनके कब्जे से चार तमंचा 315 बोर, छह जिन्दा व चार खोखा कारतूस व एक स्विफ्ट गाडी बरामद हुई है । पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम के नाम प्रभारी निरीक्षक सतेन्द्र राघव मय टीम थाना कोतवाली, प्रभारी निरीक्षक श्रीमती विपिन चौधरी मय टीम थाना सासनी, प्रभारी एसओजी टीम धीरज गौतम मय एसओजी टीम जनपद हाथरस है।
हाथरस से बड़ी खबर मनोज शर्मा की रिपोर्ट



