हाथरस

संस्कार, शक्ति और सनातन चेतना का दिव्य आयोजन

हाथरस। विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति दुर्गावाहिनी हाथरस द्वारा सीता नवमी के पावन अवसर पर कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल में भव्य एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया

हाथरस। विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति दुर्गावाहिनी हाथरस द्वारा सीता नवमी के पावन अवसर पर कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल में भव्य एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं के भीतर भारतीय संस्कृति, नारी गौरव एवं सनातन मूल्यों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना रहा।

कार्यक्रम में माँ जानकी के आदर्श जीवन चरित्र, त्याग, समर्पण, धैर्य, मर्यादा एवं अटूट आत्मबल पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। बताया गया कि माँ सीता भारतीय संस्कृति की वह दिव्य शक्ति हैं, जिनका जीवन प्रत्येक नारी के लिए प्रेरणा एवं प्रत्येक समाज के लिए आदर्श है।

छात्राओं ने माँ सीता के जीवन से प्रेरणा लेते हुए अपने जीवन को संस्कारित, अनुशासित एवं राष्ट्र एवं धर्म सेवा के लिए समर्पित करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान पूरे वातावरण में संस्कृति, संस्कार एवं राष्ट्रभक्ति की दिव्य अनुभूति देखने को मिली।

कार्यक्रम आयोजिका जिला सह संयोजिका प्रियांशी वार्ष्णेय एवं मुख्य वक्ता जिला संयोजिका दुर्गावाहिनी हाथरस महक रावत रहीं। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मुकेश शर्मा जी, विद्यालय परिवार एवं समस्त छात्राएं उपस्थित रहीं।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!