अलीगढ़

दवा विक्रेताओं के अस्तित्व और जनस्वास्थ्य की रक्षा हेतु 20 मई को राष्ट्रव्यापी बंद का ऐलान

ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) के आह्वान पर देशभर के दवा विक्रेता 20 मई 2026 को एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी बंद रखेंगे

दवा विक्रेताओं के अस्तित्व और जनस्वास्थ्य की रक्षा हेतु 20 मई को राष्ट्रव्यापी बंद का ऐलान
ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) के आह्वान पर देशभर के दवा विक्रेता 20 मई 2026 को एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी बंद रखेंगे। शनिवार को जिला अलीगढ़ कैमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन (रजि.) के पदाधिकारियों ने माननीय प्रधानमंत्री महोदय को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय पर अपर जिलाधिकारी न्यायायिक अनिल कुमार को सौंपा। जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह टिल्लू ने बताया कि यह बंद ऑनलाइन फार्मेसी की अनियंत्रित कार्यप्रणाली, अवैध ई-फार्मेसी, अत्यधिक छूट (डीप डिस्काउंटिंग) तथा जनस्वास्थ्य के साथ हो रहे खिलवाड़ के विरोध में आयोजित किया जा रहा है।
देशभर के लगभग 12.40 लाख केमिस्ट इस आंदोलन में भाग लेंगे। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म नियमों की अनदेखी करते हुए बिना उचित सत्यापन के दवाओं की बिक्री कर रहे हैं, जिससे एंटीबायोटिक्स और Habit Forming Drugs जैसी दवाओं का दुरुपयोग बढ़ रहा है और एंटी-माइक्रोबियल रेजिस्टेंस (AMR) जैसी गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं।
साथ ही आरोप लगाया कि बड़ी कॉर्पोरेट कंपनियां भारी डिस्काउंट देकर बाजार व्यवस्था को प्रभावित कर रही हैं, जिससे छोटे एवं मध्यम दवा विक्रेताओं का अस्तित्व संकट में पड़ गया है। इससे भविष्य में आम जनता तक दवाओं की सुगम उपलब्धता भी प्रभावित हो सकती है।
प्रमुख मांगें:
कोविड काल की अस्थायी अधिसूचना G.S.R. 220(E) को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए।
ई-फार्मेसी से संबंधित G.S.R. 817(E) को वापस लिया जाए।
कॉर्पोरेट कंपनियों द्वारा दी जा रही अनुचित छूट (Deep Discounting) पर रोक लगाई जाए।
दवा व्यापार में समान अवसर (Level Playing Field) की नीति लागू की जाए।
महामंत्री आलोक गुप्ता ने कहा कि यह केवल व्यापार का मुद्दा नहीं, बल्कि जनस्वास्थ्य और लाखों परिवारों के भविष्य का प्रश्न है। यदि सरकार 20 मई तक इन मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लेती है तो आंदोलन को और व्यापक किया जायेगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह टिल्लू, चेयरमैन राजीव जैन, महामंत्री आलोक गुप्ता, कोषाध्यक्ष शिव शंकर शर्मा, संगठन मंत्री शफकत अली, उपाध्यक्ष आमिर आबिद, शरद गुप्ता, के.के राजपूत,यथेष्ट कुमार गुप्ता, प्रमोद गौड़, डॉ सुनील वाष्णेय, सुनील सिंह,मो जावेद,आरिफ हनीफ़,गुफरान चौधरी, नावेद रब्बानी,असलम, मयंक जैन आदि मौजूद रहे।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!