धूमधाम से मनाई पृथ्वीराज चौहान जयंती
जिला कार्यालय पर बहुत ही धूमधाम से क्षत्रिय शिरोमणि पृथ्वीराज चौहान जयंती मनाई

अधिक भारतीय क्षत्रिय महासभा अलीगढ़ ने राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिवंश सिंह के आह्वान और राष्ट्रीय महामंत्री राघवेन्द्र सिंह राजू के दिशा निर्देशन में जिला अध्यक्ष नेम सिंह सोलंकी के नेतृत्व में बेगम बाग स्थित जिला कार्यालय पर बहुत ही धूमधाम से क्षत्रिय शिरोमणि पृथ्वीराज चौहान जयंती मनाई l प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश चौहान और आई टी सेल प्रमुख पारस चौहान ने पृथ्वीराज जी की प्रतिमा के समक्ष दीपक प्रज्वलित कार्यक्रम का शुभारंभ किया l प्रदेश महासचिव अर्जुन तोमर और प्रदेश सचिव संदीप तोमर ,प्रदेश महामंत्री रामेंद्र तोमर ने माल्यार्पण किया l मंडल अध्यक्ष वीरांगना ने कहा अपने महापुरुषों का सम्मान करना ही हमारा परम धर्म है l प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश चौहान ने कहा हमको सभी महापुरुषों की जयंती मनानी चाहिए l प्रदेश महासचिव ने कहा बहुत ही वीर शिरोमणि थे पृथ्वीराज जी l जिला अध्यक्ष वीरांगना पूजा सेंगर, महानगर अध्यक्ष रंजीत तोमर, महानगर वीरांगना मधु रानी जादौन, दुर्गेश सोलंकी ने प्रसाद वितरण किया lअजय तोमर, मनीष तोमर, जिला उपाध्यक्ष धर्मवीर राघव, विपिन सोलंकी, शरद चौहान, ज्योति उपस्थित रहे l सभी ने पृथ्वी राज चौहान अमर रहें के जयकारे लगाये l



