अलीगढ़

अलीगढ़ डीज़ल की कीमतों में भाजपा सरकार द्वारा बढ़ोतरी किये जाने के विरोध में आज पूर्व विधायक विवेक बंसल के नेतृत्व में

अलीगढ़ जिला एवं महानगर कांग्रेस कमैटी व कांग्रेसजनों ने भारी “विरोध प्रदर्शन” किया I समस्त कांग्रेजन मैरिस रोड से जुलुस की शकल में सैंटर पॉइंट चौराहे तक पहुंचे तो वहां भारी संख्या में पुलिस बल ने उन्हें वहीँ रोक दिया

अलीगढ़ डीज़ल की कीमतों में भाजपा सरकार द्वारा बढ़ोतरी किये जाने के विरोध में आज पूर्व विधायक विवेक बंसल के नेतृत्व में अलीगढ़ जिला एवं महानगर कांग्रेस कमैटी व कांग्रेसजनों ने भारी “विरोध प्रदर्शन” किया I समस्त कांग्रेजन मैरिस रोड से जुलुस की शकल में सैंटर पॉइंट चौराहे तक पहुंचे तो वहां भारी संख्या में पुलिस बल ने उन्हें वहीँ रोक दिया इसके बाद विवेक बंसल जी कांग्रेसजनों के साथ सेंटर पॉइंट चौराहे पर ही धरने पर बैठ गए और सरकार विरोधी भारी नारेबाजी करके प्रदर्शन करने लगे I इस अवसर पर विवेक बंसल वहां अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार ने पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में 3 रूपये की जो वृद्धि की है उससे पहले से ही महंगाई की मार झेल रही देश की जनता को और कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा I मध्य पूर्व में युद्ध की आग लगभग तीन महीने से धधक रही है, लेकिन अब जब 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव हो चुके है तब भाजपा सरकार को पेट्रोल डीज़ल की बढ़ोतरी की याद आ रही है, युद्ध के समय उसने डीज़ल पेट्रोल की कीमतें चुनावी लाभ के चलते बढाने का फैसला नहीं किया था और चुनाव संपन्न होते ही पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में वृद्धि करदी I 10 मई 2026 को प्रधानमन्त्री मोदी जी ने देशवासियों को पेट्रोल डीज़ल की खपत कम करनी की सलाह दी थी

लेकिन उन्होंने अपनी खुद की सलह पर अमल नहीं किया और 11 मई 2026 को प्रधानमन्त्री जी ने गुजरात के सोमनाथ में एक भारी रोड शो किया जिसमें सैकड़ों वाहन चल रहे थे क्या इन वाहनों में डीज़ल पेट्रोल खर्च नहीं हुआ था ? पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के दौरान करोड़ों लीटर डीज़ल पेट्रोल फुक गया और पैसा पानी की तरह बहाया गया क्या यह मितव्यता के दायरे में नहीं आता ? इन सबसे सिद्ध होता कि केंद्र की भाजपा सरकार जो भी निर्णय रात के अँधेरे में लेती है वो सिर्फ़ राजनैतिक लाभ के लिए होते हैं उन फैसलों से जनता को कोई राहत नहीं मिलती है अपितु उसकी परेशानियाँ और बढ़ जाती हैं I आज गरीब तो गरीब, माध्यम वर्ग भी भाजपा सरकार के इन फैसलों से बुरी तरह पिस रहा है I कांग्रेस जिलाध्यक्ष ठाकुर सोमवीर व महानगर अध्यक्ष नवेद खान ने भी डीज़ल पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि के विरोध में भाजपा सरकार को आड़े हाथ लिया और कहा कि अगर सरकार ने पेट्रोल डीज़ल की कीमतें नहीं की तो समस्त कांग्रेसजनों के साथ मिलकर जगह जगह सड़कों पर भारी आन्दोलन करने के लिए विवश होंगे I इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ठाकुर सोमवीर सिंह महानगर अध्यक्ष नवेद खान, तनूजा देशराजन, सरदार दलजीत सिंह, गया प्रसाद गिर्राज, ठाकुर विनोद कुमार सिंह, आलोक गौड़, नदीम गफूर, राकेश देशराजन, सलाउद्दीन वसी बौबी, डूंगर सिंह, लेखराज सिंह एड, भूपेंद्र प्रताप सिंह, आमिल हुसैन, अखिलेश कुमार प्रजापति, डा राकेश सारवत, संजय अग्रवाल, डा शंकरलाल, पार्षद बिजेंद्र सिंह बघेल, शाहिद खान, ओमप्रकाश सिंह, शाहिद कुरैशी, संजीव गुप्ता, रवि बघेल, प्रेम मोहन वार्ष्णेय, सुशील कुमार बौबी, भूदेव प्रसाद, अकील कुरैशी, प्रभात पचौरी, राजेश कुमार आर्य, बाबू खान, प्रदीप रावत, सय्यद शहजाद हुसैन, आमिर जमील, कल्लू मुल्लाजी, हेमप्रकाश सैनी, आमिर मुन्तजिर, शादाब फज़ल, मुकीम पठान, दीपक पाठक, साजिद बेग, चौधरी वीरेंद्र सिंह, अतर सिंह, राजीव मिश्रा, तय्यब कुरैशी, रईस गाजी, अजय बघेल, घनश्याम दास कश्यप, मोहम्मद सलीम, आनंद बघेल, मोहम्मद मंसूर, मोहनलाल पप्पू, वली मोहम्मद बल्लू, हेमेन्द्र पाल सिंह, हनी दयाल, धर्मन्द्र वशिष्ठ, हरिओम माहौर, शावेज़ फरीदी, संजय भारती, लोकेन्द्र कुमार शर्मा, हिमांशु अग्रवाल, सोनू शर्मा, मोहम्मद साबिर, जीशान खान, सैफउल्लाह रज़ा, लोकेश उपाध्याय, अर्जुन दिवाकर, मोहम्मद सलमान, कमलकांत शर्मा, पवन सेठ, दीपक भारद्वाज, संजय लोधी, मुमताज़ आदि के साथ अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे I

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!