अलीगढ़

नगर निगम द्वारा जल्द मिलेगी वरिष्ठ नागरिकों को आधुनिक केयर सेंटर की सौगात

वृद्ध जनों की देखभाल के लिए महापौर और नगर आयुक्त की पहल लायी रंग-जल्द संचालित होगा शहर का पहला केयर सेंटर

नगर निगम द्वारा जल्द मिलेगी वरिष्ठ नागरिकों को आधुनिक केयर सेंटर की सौगातवृद्ध जनों की देखभाल के लिए महापौर और नगर आयुक्त की पहल लायी रंग-जल्द संचालित होगा शहर का पहला केयर सेंटरआधुनिक सुख सुविधाओं से लैस पहले केयर सेंटर का जल्द होगा उद्घाटन- नगर आयुक्त ने केयर सेंटर की व्यवस्थाओं का किया भौतिक सत्यापननगर आयुक्त ने वरिष्ठ नागरिक केयर सेंटर के संचालन हेतु जिलाधिकारी को लिखा पत्र-शहर में वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण की दिशा में नगर निगम का एक बेहतरीन व महत्वपूर्ण कदमनगर निगम अलीगढ़ द्वारा वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा एवं देखभाल को ध्यान में रखते हुए कटपुला के नीचे सीमा टॉकेज/सीमा फाटक के निकट शहर के पहले आधुनिक सीनियर सिटीजन केयर सेंटर का निर्माण अंतिम चरण में पहुंच चुका है। नगर आयुक्त ने उक्त सेंटर के शीघ्र संचालन हेतु जिलाधिकारी अलीगढ़ को पत्र प्रेषित कर संबंधित संस्था/एजेंसी को संचालन की जिम्मेदारी दिए जाने का अनुरोध किया है।नगर आयुक्त ने इस सीनियर सिटीजन केयर सेंटर के निर्माण कार्य व इसमें की जाने वाली व्यवस्थाओं का भौतिक सत्यापन करते हुए जल्द से जल्द इसको विधिवत पूजा अर्चना के साथ इसका माननीय जनप्रतिनिधियों से उद्घाटन कराने के उपरांत वृद्ध जनों की सुविधा के लिए संचालित करने के निर्देश दिए।नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि नगर निगम द्वारा नगरीय अवस्थापना विकास निधि के अंतर्गत लगभग 1.75 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस सीनियर सिटीजन केयर सेंटर का निर्माण कार्य आगामी 15 दिनों में पूर्ण हो जाएगा। लगभग 175 से 184 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में निर्मित यह आधुनिक (G+1) भवन लगभग 50 वरिष्ठ नागरिकों की क्षमता वाला होगा।उन्होंने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों को सुरक्षित सम्मानजनक एवं सुविधायुक्त वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह सेंटर विकसित किया गया है। भवन के भूतल पर लिफ़्ट, रिसेप्शन, बैंक ऑफिस, रीडिंग रूम, फिटनेस रूम, मेडिकल/हेल्थ केयर कक्ष एवं महिला/पुरुष शौचालय की व्यवस्था की गई है। वहीं प्रथम तल पर मल्टीपरपज हॉल कैफेटेरिया बैठने की सुविधा किचन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं विकसित की गई है।नगर आयुक्त ने जिलाधिकारी को प्रेषित पत्र में अनुरोध किया है कि उक्त सीनियर सिटीजन केयर सेंटर के सुचारु संचालन हेतु संबंधित विभाग/संस्था को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएं जिससे केंद्र का संचालन शीघ्र प्रारंभ कराया जा सके।*नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कि शहर के वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं और उनके अनुभव नगर निगम व समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। नगर निगम का इस केयर सेंटर के माध्यम से प्रयास है कि शहर के बुजुर्गों को एक ऐसा स्थान उपलब्ध कराया जाए जहां वे स्वास्थ्य मनोरंजन सामाजिक सहभागिता एवं मानसिक शांति के साथ समय व्यतीत कर सकें।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!