अलीगढ़

सऊदी अरब, जापान, जर्मनी एवं इजराइल में रोजगार के अवसर

सेवायोजन विभाग के रोजगार संगम पोर्टल पर करें ऑनलाइन आवेदन

अलीगढ़  जिला सेवायोजन अधिकारी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अवगत कराया है कि प्रदेश सरकार के द्वारा सेवायोजन विभाग के पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in के माध्यम से प्रदेश के युवाओं को सऊदी अरब, जापान, इजराइल एवं जर्मनी में विभिन्न पदों में वेतनमान 43,925 से 2,29,925 रूपये तक में रोजगार के अवसर उपलव्ध कराये जा रहे हैं। इच्छुक अभ्यर्थी पोर्टल पर जॉबसीकर श्रेणी में अपनी योग्यतानुसार पंजीकरण करते हुए पोर्टल पर प्रदर्शित ओवरसीज जॉब के अर्न्तगत अपना आवेदन कर सकते है।
उन्होंने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि अभ्यर्थी सऊदी अरब के लिए फैब्रीकेशन सुपरवाईजर, बैल्डर, पाइप फैब्रीकेटर, मैकेनीकल टैक्नीशियन, जापान के लिए केयर गिवर, इजराइल के लिए होम बेस्ड केयर गिवर और जर्मनी के लिए नर्स व सहायक नर्स के क्षेत्र में आवेदन कर सकते हैं।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!