लड्डू व मेलोडी टॉफी का प्रसाद मंदिर में चढ़ाया
नौरंगाबाद क्षेत्रवासियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा इटली में स्वदेशी ट्रॉफी का उपहार देने पर श्री नवदुर्गा मंदिर में प्रसाद के रूप में लड्डू और ट्राॅफी अर्पण करने के बाद जनता में वितरण किया गया

नौरंगाबाद क्षेत्रवासियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा इटली में स्वदेशी ट्रॉफी का उपहार देने पर श्री नवदुर्गा मंदिर में प्रसाद के रूप में लड्डू और ट्राॅफी अर्पण करने के बाद जनता में वितरण किया गया ।
इस अवसर पर नौरंगाबाद निवासी भूपेन्द्र शर्मा ने कहा प्रधानमंत्री मोदी के प्रयास में “वोकल फॉर लोकल” और “आत्मनिर्भर भारत” जैसी सोच में दिखती है। यानी ग्लोबल बनो पर अपनी पहचान मत खोओ, मतलब अपने देश में बनी चीज़ों, विचारों और संस्कृति को प्राथमिकता देने की पहल जरूरी है। हमें आर्थिक आत्मनिर्भरता हेतु अपने देश के कारीगरों, किसानों और उद्योगों का सामान खरीदना ताकि पैसा देश में ही रहे। जब हम लोकल खरीदते हैं, तो अपने पड़ोसी को रोज़गार देते हैं। हमें अपनी भाषा, पहनावा, त्योहार, ज्ञान और परंपराओं पर गर्व करना चाहिए । हम अपनी जड़ों को भूलकर अंधी नकल न करना। इस दौरान हर्षित वार्ष्णेय, सुनील भंडारी, श्याम, कुलदीप शर्मा, जतिन, पायल, हिमांशु आदि मौजूद रहे।



