जल्द आधुनिक गांधी पार्क की मिलेगी सौग़ात- अगले 10 दिनों में आधुनिक ग़ांधी पार्क जनमानस के लिए खोला जाएगा
नगर आयुक्त ने निरीक्षण कर गांधी पार्क में सौंदर्य करण संबंधी कार्यो का किया भौतिक सत्यापन

अलीगढ़ महापौर प्रशांत सिंघल और नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा द्वारा शहरवासियों को आधुनिक एवं विश्वस्तरीय अनुभव प्रदान करने की दिशा में एक अभिनव पहल के क्रम में नगर निगम द्वारा गांधी पार्क परिसर में सौन्दर्यकरण व अत्याधुनिक इमर्सिव रूम (Immersive Room) का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है और अगले 10 दिनों में गांधी पार्क को शहर वासियों के उपयोग हेतु खोल दिया जाएगा।गुरुवार रात्रि नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने इस पार्क में कराये गए सौन्दर्य करण कार्य, पाथवे, फुव्वारे, पार्क, निर्माणाधीन इल्यूजन थिएटर/इमर्सिव व किए गए निर्माण कार्यो का भौतिक सत्यापन करने के लिए निरीक्षण किया। नगर आयुक्त ने पार्क में निर्माण कार्यो के मानक व गुणवत्ता का परीक्षण करते हुए संबंधित सहायक अभियंता व अवर अभियंता को सभी निर्माण कार्यो का स्वयं तकनीकी परीक्षण करते हुए अगले 10 दिनों में सभी कार्यो को पूर्ण कराने के निर्देश दिए।नगर आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान टाइल्स टूटने व बेतरतीब तरीके से टाइल्स फिटिंग पर ठेकेदार पर नाराज़गी जाहिर करते हुए मरम्मत व दोबारा टाइल्स उखाड़ कर लगाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने अधिशासी अभियंता यांत्रिक व अवर अभियंता जल को तत्काल विद्युत कनेक्शन लेकर पानी की सप्लाई व पार्क में लाइट व्यवस्था को क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने मौके पर अधीनस्थों को साफ कहा अगले 10 दिनों में सभी व्यवस्थाओं को पूर्ण कर इस पार्क को उद्घाटन उपरांत शहर वासियों के उपयोग के लिए खोलने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।नगर आयुक्त ने बताया यह इस परियोजना की कुल लागत ₹10.00 करोड़ निर्धारित की गई है जिसे पीपीपी (पब्लिक–प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल पर क्रियान्वित किया जा रहा है। इसमें ₹5.00 करोड़ की नगर निगम द्वारा तथा ₹5.00 करोड़ की अंश पूंजी चयनित ठेकेदार द्वारा वहन की जा रही है।नगर आयुक्त ने कहा अगले 10 दिनों में गांधी पार्क आधुनिक व आकर्षक सुविधाओं कलाकृतियों के साथ शहर वासियों के उपयोग हेतु खोल दिया जाया। इस बार गर्मी की छुट्टियों में बच्चों के लिए मनोरंजन, शिक्षा और तकनीकी को एक साथ देखने व समझने का आदर्श स्थल आधुनिक गांधी पार्क के सौन्दर्यकरण व निर्माण कार्य अपने अंतिम पड़ाव पर है।*



