अलीगढ़

विशेष लोक अदालत में आपसी सुलह से निस्तारित होंगे सुप्रीम कोर्ट के लंबित वाद

समाधान समारोह-2026: समझौते के जरिए मिलेगा त्वरित न्याय, पक्षकारों से आगे आने की अपील

अलीगढ़ : मा0 मुख्य न्यायमूर्ति, सर्वाेच्च न्यायालय, नई दिल्ली के निर्देशन में देशभर में सर्वाेच्च न्यायालय में लंबित वादों के सुलह-समझौते के माध्यम से निस्तारण के लिए “समाधान समारोह-2026” का शुभारम्भ 21 अप्रैल 2026 से किया गया है। यह अभियान 21, 22 एवं 23 अगस्त 2026 को आयोजित विशेष लोक अदालत के साथ संपन्न होगाविशेष लोक अदालत में ऐसे वादों को शामिल किया जाएगा, जिनका निस्तारण पारस्परिक सहमति एवं समझौते के आधार पर संभव है। इस पहल का उद्देश्य लंबित मामलों का सौहार्दपूर्ण समाधान कर पक्षकारों को त्वरित एवं सरल न्याय उपलब्ध कराना है।माननीय जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अलीगढ़ श्री पंकज कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले में भी इस अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित किया जा रहा है। पक्षकारों के मध्य सुलहसमझौते को प्रोत्साहित करने के लिए विधिक सेवा प्राधिकरणों एवं समितियों के मध्यस्थता केन्द्र, प्रशिक्षित मध्यस्थों तथा प्राधिकरण के अधिकारियों द्वारा सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। पक्षकार इन सुलह वार्ताओं में व्यक्तिगत रूप से अथवा वर्चुअल माध्यम से भी शामिल हो सकेंगे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने अधिक से अधिक वादकारियों से अपील की है कि वे अपने मामलों को विशेष लोक अदालत में सम्मिलित कराकर सौहार्दपूर्ण समाधान का लाभ उठाएं। वादकारी अपने प्रकरण को विशेष लोक अदालत में सम्मिलित अथवा निस्तारित कराने के लिए ए.डी.आर. भवन स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।यह जानकारी श्रीमती कृति सिंह, प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अलीगढ़ द्वारा प्रदान की गई।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!