अलीगढ़

कीटनाशी विक्रेताओं को आईपीएमएस पोर्टल पर पंजीकृत करने के लिए चण्डौस में लगा शिविर

अलीगढ़  जिला कृषि रक्षा अधिकारी धीरेन्द्र सिंह चौधरी द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में शुक्रवार को विकास खण्ड चण्डौस में राजकीय कृषि रक्षा इकाई पर कीटनाशक विक्रेताओं को पंजीकृत कराए जाने के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया।कीटनाशी लाइसेंस सहायक प्रदीप चौहान ने बताया कि ब्लॉक स्तर पर आईपीएमएस पोर्टल पर कीटनाशी विक्रेताओं को पंजीकृत कराने के लिए विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 23 मई को खैर में विशेष शिविर आयोजित कर कीटनाशी विक्रेताओं को पंजीकृत किया जाएगा।मौके पर ब्लॉक चन्डौस के नासिर बीज भंडार, भारतीय कीटनाशक केंद्र चंदौस, मां सावित्री कीटनाशक केंद्र नगला पदम और बहुत सारी प्रोमो के आईपीएस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन किए गए इस अवसर पर कृषि रक्षा इकाई प्रभारी दयाराम सिंह, सहायक विकास अधिकारी (कृषि रक्षा) हरीश कुमार, गौरव सिंह चौहान समेत संबंधित कीटनाशी विक्रेता उपस्थित रहे।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!