अलीगढ़
तहसील खैर के प्रगणक योगेश ने जनगणना-2027 में स्थापित किया कीर्तिमान
जनगणना-2027 के अंतर्गत तहसील खैर में मकान सूचीकरण एवं मकान गणना का कार्य निर्धारित समय से पूर्व पूर्ण कर योगेश कुमार पाराशर ने उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया

अलीगढ़ जनगणना-2027 के अंतर्गत तहसील खैर में मकान सूचीकरण एवं मकान गणना का कार्य निर्धारित समय से पूर्व पूर्ण कर योगेश कुमार पाराशर ने उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। कार्य की सफलता पर चार्ज अधिकारी एवं तहसीलदार खैर अवनीश कुमार ने प्रगणक योगेश कुमार पाराशर को प्रशस्ति देकर सम्मानित किया।तहसीलदार ने कहा कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान में समयबद्धता, शुद्धता और समर्पण अत्यंत आवश्यक है। योगेश कुमार पाराशर द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य से अन्य प्रगणकों को भी प्रेरणा मिलेगी और जनगणना कार्य को और अधिक प्रभावी ढंग से पूरा करने में सहयोग प्राप्त होगाउन्होंने सभी प्रगणकों से पूरी निष्ठा, पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए जनगणना 2027 को सफल बनाने का आह्वान किया।



