ब्लॉक खैर के कीटनाशी विक्रेताओं को आईपीएमएस पोर्टल पर किया गया पंजीकृत
24 मई रविवार को इगलास में लगेगा पंजीकरण शिविर

अलीगढ़ : जला कृषि रक्षा अधिकारी धीरेन्द्र सिंह चौधरी ने बताया कि किसान बन्धुओं को गुणवत्तायुक्त एवं सुगमता से कीटनाशकों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए शासन के निर्देशों के क्रम में कृषि विभाग द्वारा कीटनाशक विक्रेताओं को आईपीएमएस पोर्टल पर पंजीकृत कराने के लिए ब्लॉक स्तरीय कृषि रक्षा इकाईयों पर विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।निर्धारित रोस्टर के अनुसार शनिवार को कीटनाशी लाइसेंस सहायक प्रदीप चौहान द्वारा विकास खण्ड खैर में विशेष शिविर आयोजित कर कीटनाशी विक्रेताओं को पंजीकृत किया गया।
उन्होंने क्षेत्रीय कीटनाशक विक्रेताओं से अपील करते हुए कहा कि किसी भी असुविधा से बचने के लिए जल्द से जल्द पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि 24 मई रविवार को विकासखण्ड इगलास में शिविर आयोजित किया जाएगा।शनिवार को कृषि रक्षा इकाई खैर में आयोजित शिविर में कीटनाशी विक्रेताओं को आईपीएमएस पोर्टल पर पंजीकरण कैसे करें, उनको समझाया गया मौके पर चौधरी खाद बीज भंडार खेड़ा सत्तू के राकेश कुमार भारद्वाज, कृषि रक्षा केंद्र खेर के धीरेंद्र भारद्वाज, ओम साईं खाद बीज भंडार खैर के अतुल कुमार, चौहान खाद भंडार उमरी मोड, ओम ट्रेडर्स बिजली घर के सामने खैर शीशपाल सिंह, सुनील कुमार अनिल कुमार उमरी मोड समेत कृषि रक्षा इकाई प्रभारी हेमंत कुमार, प्राविधिक सहायक जोगिंदर सिंह, गौरव सिंह उपस्थित रहे।



