मैरिस रोड स्थित धरमपुर कोर्टयार्ड में अलीगढ़ स्केटिंग क्लास द्वारा समर कैंप में स्केटिंग टाइम टाइल प्रतियोगिता संपन्न हुई
विवेक बंसल और विशिष्ट अतिथि जिला ओलंपिक संघ के सचिव मजहर उल कमर ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया

मैरिस रोड स्थित धरमपुर कोर्टयार्ड में अलीगढ़ स्केटिंग क्लास द्वारा समर कैंप में स्केटिंग टाइम टाइल प्रतियोगिता संपन्न हुई। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश स्केटिंग खो खो संघ के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक विवेक बंसल और विशिष्ट अतिथि जिला ओलंपिक संघ के सचिव मजहर उल कमर ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। दोनों ही अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी ।सचिव प्रदीप रावत ने बताया बालक वर्ग में 100 मीटर की रेस 31 सेकंड में चिराग कुमार और बालिका वर्ग 36 सेकंड में जैस्मिन शर्मा टाइम पूर्ण कर स्केटिंग टाइम ट्रायल प्रतियोगिता में चैंपियन रहे हैं। स्केटिंग टाइम ट्रायल प्रतियोगिता विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों द्वारा प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया गया। जिन खिलाड़ियों ने कम समय में 100 मीटर की रेस पूर्ण की वह अपने आयु वर्ग में प्रथम स्थान पर प्राप्त किया है।प्रतियोगिता का संचालन सचिव प्रदीप रावत ने किया है।
प्रतियोगिता में रजनीश जैन अंशु कालरा, अंजना शर्मा, गुंजन शर्मा, पूजा गुप्ता,सुमित कालरा, आदि उपस्थित रहे हैं।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बालिका वर्ग में कल्याणी शुक्ला, नव्या शर्मा, काव्या शर्मा जैस्मिन शर्मा, जयनिषा वार्ष्णेय, दिशानवी भारद्वाज, मानसी वार्ष्णेय, प्रत्यूष जे एस चौहान, लिवा आरिफ, सिद्रा बालक वर्ग मे योग कुमार, प्रणव सिंह,अवनीत कुमार,जयंत शर्मा, चिराग कुमार, दर्श उपाध्याय, मिहर अग्रवाल दिव्यांश शर्मा अमन यादव, अस्मित कालरा, रहे हैं



