अलीगढ़

बकरीद पर्व पर डीएम-एसएसपी द्वारा शाहजमाल ईदगाह पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा

ईद की दी गई शुभकामनाएं !

बकरीद पर्व पर डीएम-एसएसपी द्वारा शाहजमाल ईदगाह पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा – ईद की दी गई शुभकामनाएं !

आज दिनांक 28.05.2026 को बकरीद पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराए जाने के उद्देश्य से श्रीमान जिलाधिकारी महोदय एवं श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना देहलीगेट क्षेत्र स्थित शाहजमाल ईदगाह पहुंचकर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था का जायजा लिया गया।अधिकारियों द्वारा ईदगाह परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं, बैरिकेडिंग, यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था तथा ड्यूटी में लगाए गए पुलिस बल की स्थिति का जायजा लिया गया। उपस्थित अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को सतर्क रहकर ड्यूटी करने तथा संदिग्ध व्यक्तियों/वस्तुओं पर विशेष निगरानी रखने हेतु निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी एवं एसएसपी महोदय अलीगढ़ द्वारा सभी को ईद की शुभकामनाएं दी गई । इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर श्री आदित्य बंसल, पुलिस अधीक्षक यातायात श्री प्रवीन कुमार, स0पु0अ0 श्री सम्यक चौधरी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट श्री आयुष जायसवाल एवं अन्य पुलिस/प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे ।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!