शहर को मिली कल्याण मंडपम् की सौग़ात-
जनसुविधाओं के विस्तार की दिशा में बड़ी नगर निगम की बड़ी उपलब्धि

शहर को मिली कल्याण मंडपम् की सौग़ात- जनसुविधाओं के विस्तार की दिशा में बड़ी नगर निगम की बड़ी उपलब्धिमुख्यमंत्री नगर सृजन योजना की सौगात- सारसौल में 4.70 करोड़ की लागत से बने अत्याधुनिक कल्याण मंडपम् का हुआ लोकार्पण- जिला पंचायत अध्यक्ष, महापौर व नगर आयुक्त ने किया उद्घाटनगरीब एवं अल्प आय वर्ग के परिवारों के लिए वरदान बनेगा कल्याण मंडपम्-रिकॉर्ड समय में तैयार हुआ कल्याण मंडपम्, सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों का बनेगा प्रमुख केंद्रसामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के लिए शहर को मिली आधुनिक सुविधा-बहुत कम शुल्क पर कार्यक्रम के लिए बड़े लॉज जैसी सुविधा का मिलेगा लाभमहापौर नगर आयुक्त का वादा जल्द इसके रख रखाव व संचालन के लिए होगी कारवाही-बहुत रियायती दरों को रखा जाएगा लोगों के लिएमाननीय मुख्यमंत्री महोदय उत्तर प्रदेश सरकार के मार्गदर्शन में नगर निगम अलीगढ़ द्वारा मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के अंतर्गत वार्ड 40 सारसौल क्षेत्र में निर्मित अत्याधुनिक कल्याण मंडपम् का जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह, महापौर प्रशांत सिंघल नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा व श्योराज सिंह व निगम पार्षदों ने विधिवत पूजा-अर्चना एवं फीता काटकर उद्घाटन किया।नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री नगर सृजन योजनांतर्गत लगभग 4.7064 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित आधुनिक कल्याण मंडपम् सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पारिवारिक आयोजनों के लिए शहरवासियों को एक बेहतर सुविधा प्रदान करेगा।उन्होंने बताया कि रिकॉड समय 1 साल के अंदर कार्यदायी एजेंसी सीएनडीएस ने इसका निर्माण कार्य पूर्ण किया है, लगभग 1600 वर्गमीटर क्षेत्रफल में निर्मित इस भवन में मल्टीपरपज हॉल, कॉन्फ्रेंस हॉल, आवासीय कक्ष, किचन, महिला पुरूष शौचालय एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं विकसित की गई हैं।उद्घाटन कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष, महापौर एवं नगर आयुक्त ने भवन का निरीक्षण कर इसकी सुविधाओं का अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों को इसके सुचारु संचालन एवं रखरखाव के निर्देश दिए।जिला पंचायत अध्यक्ष, महापौर व नगर आयुक्त ने नागरिकों से अपील की है कि इस सार्वजनिक संपत्ति का संरक्षण करें तथा इसकी देखभाल, स्वच्छता एवं सुव्यवस्था बनाए रखने में नगर निगम का सहयोग करें।जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह ने कहा माननीय प्रधानमंत्री व माननीय मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन में अलीगढ़ महापौर व नगर आयुक्त शहर में विकास कार्यों व शहर की स्वच्छता को सुधारने के लिए सराहनीय प्रयास कर रहे है, विगत वर्षो के मुकाबले अब अलीगढ़ में उत्तर प्रदेश सरकार के मार्गदर्शन में चौमुखी विकास कार्य हो रहे है।मा. महापौर श्री प्रशांत सिंघल ने कहा माननीय मुख्यमंत्री जी को मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के अंतर्गत अलीगढ़ को कल्याण मंडपम् की सौग़ात दी।
नगर निगम द्वारा निर्मित यह कल्याण मंडपम् मात्र बेक लॉज नही बल्कि अलीगढ़ के हर नागरिक की हज़ारो खुशियाँ का शुभारंभ है। कल्याण मंडपम्उत्तर प्रदेश सरकार की शहरवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण सौगात है। इससे शहर के गरीब व अल्प आय के नागरिकों को सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पारिवारिक कार्यक्रमों के आयोजन हेतु आधुनिक एवं बेहतर सुविधा प्राप्त होगी।
अंत में नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा माननीय मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन में नगर निगम का उद्देश्य जनसुविधाओं को प्रभावी व नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है। सरसौल में निर्मित कल्याण मंडपम् आधुनिक सुविधाओं से युक्त है और इसे जनहित में विकसित किया गया है। नगर निगम द्वारा इसके संचालन एवं रखरखाव की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी जिससे नागरिकों को लंबे समय तक बहुत ही कम दरों पर बड़े लॉज की भांति इसका लाभ प्राप्त हो सके।उन्होंने कहा माननीय मुख्यमंत्री जी व शहर के जनप्रतिनिधियों के मार्गदर्शन में भविष्य में भी नगर निगम जनसुविधाओं के विकास हेतु इसी प्रकार की योजनाओं को प्राथमिकता के साथ अन्य वार्ड में भी विकसित करने का प्रयास करेंगा।पार्षद योगेश सिंघल दिनेश जादौन दिनेश भारद्वाज आजाद सिंह हरिशंकर दिनेश राजकुमार दीपक चौधरी विपिन चंचल करन माहौर हरिओम कुमार आदि मौजूद थे।



