अलीगढ़

निःशुल्क अभ्युदय कोचिंग के लिए अब 05 जून तक करें आवेदन

विकास भवन स्थित समाज कल्याण विभाग से प्राप्त करें आवेदन

अलीगढ़: समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनान्तर्गत सिविल सेवा परीक्षा ’’यूपीएससी-पीसीएस, नीट, जेईई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए  निःशुल्क कोचिंग का संचालन रामघाट रोड स्थित एसएमबी इण्टर कॉलेज में किया जा रहा है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी विनित कुमार मलिक ने उक्त जानकारी देते हुए बताया है कि मुख्यमंत्री अभ्युदय सचिवालय लखनऊ द्वारा शैक्षिण सत्र 2026-27 के क्रियान्वयन के लिए संशोधित समय सारिणी निर्धारित कर दी गयी है, जिसके अनुसार अब 05 जून तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। इच्छुक अभ्यर्थी परीक्षा पूर्व कोचिंग के लिए विकास भवन स्थित जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय कमरा नंबर 06 से ऑफलाईन फार्म प्राप्त कर समस्त संलग्नों सहित कार्यालय में जमा कर सकते हैं। किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 8077299645 एवं 7827309160 पर प्रात 10ः00 बजे से सायः 5ः00 बजे तक सम्पर्क किया जा सकता है।  उन्होंने प्रवेश के लिए पात्रता की जानकारी देते हुए बताया कि जेईई, नीट के लिए विज्ञान वर्ग के कक्षा 11 एवं 12 में अध्यनरत अथवा उत्तीर्ण छात्र पात्र होंगें। सिविल सेवा परीक्षा यूपीएससी-पीसीएस परीक्षा के प्रशिक्षण के लिए स्नातक अंतिम वर्ष छात्र अथवा स्नातक उत्तीर्ण छात्र एवं एनडीए, सीडीएस, क्लैट, एसएससी बैंकिंग, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ चयन आयोग, टीजीटी व पीजीटी परीक्षाओं की शैक्षिण अर्हताऐं भी सम्बन्धित प्रतियोगी परीक्षा के अनुरूप होंगी। योजनान्तर्गत जिला स्तरीय गठित समिति के निर्णयानुसार छात्र-छात्राओं का प्रवेश कर कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!