अलीगढ़

जनगणना 2027 : नगर निगम क्षेत्र में मकान सूचीकरण कार्य लगभग 85% पूर्ण-अधीनस्थों को तेज़ी से कार्य पूर्ण करने के दिये निर्देश

नगर आयुक्त ने कार्मिकों के उत्कृष्ट योगदान की सराहना

भारत सरकार द्वारा संचालित जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य को नगर निगम क्षेत्र में निर्धारित समयावधि से पूर्व पूर्ण कर करने वाले सुपरवाइजर व प्रगणक को नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बधाई देते हुए कहा कि नगर निगम जनगणना के प्रथम चरण के लगभग चारो ज़ोन में 85% कार्य को पूर्ण कर लिया गया है शेष जनगणना कार्य को 20 जून से पूर्व कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।उन्होंने बताया कि इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में नगर निगम द्वारा नियुक्त प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों ने पूर्ण निष्ठा, लगन एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए कार्य को सफलता पूर्वक संपादित किया।नगर आयुक्त ने बताया कि सुपरवाइजर सर्किल संख्या 31 के अंतर्गत राम अकबाल यादव, प्रवक्ता, धर्म समाज इंटर कॉलेज अलीगढ़ के मार्गदर्शन में प्रगणक भगवान देवी (आंगनबाड़ी कार्यकर्ता), महेशचंद्र (प्रभारी प्रधानाध्यापक), कुलदीप कुमार (सहायक अध्यापक), राजबाला वार्ष्णेय (प्रधानाध्यापक), महेंद्रपाल (शिक्षा मित्र) एवं आशा (शिक्षा मित्र) द्वारा आवंटित क्षेत्र का मकान सूचीकरण कार्य पूर्ण किया गया।इसी प्रकार जोन-2 में आवंटित नौरंगाबाद वार्ड संख्या-9 के सर्किल संख्या-26 में कार्यरत प्रगणक हंसराज सिंह (HLB-0153), हर्षवर्धन (HLB-0154), हर्षिता राना (HLB-0155), डॉली रानी (HLB-0156), विभा मिश्रा (HLB-0157) तथा हेमंत कुमार (HLB-0158) ने भी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उत्कृष्ट कार्य करते हुए जनगणना संबंधी दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया जिस पर इन सभी कार्मिकों को सम्मानित किया गया।इस कार्य के सफल संचालन में चार्ज अधिकारी बेचन प्रसाद, सुपरवाइजर डॉ. जयवीर उपाध्याय तथा जोन-2 के समस्त सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समन्वित प्रयासों के परिणामस्वरूप जनपद अलीगढ़ में जनगणना 2027 के अंतर्गत मकान सूचीकरण कार्य को प्रभावी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न किया गया।नगर आयुक्त ने इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय दायित्व के सफल निर्वहन पर सभी प्रगणकों, सुपरवाइजरों एवं संबंधित कार्मिकों की सराहना करते हुए उनके योगदान को जनहित एवं राष्ट्रहित में अत्यंत महत्वपूर्ण बताया है।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!