अलीगढ़

30 जून तक अनिवार्य रूप से कराएं वार्षिक ई-केवाईसी, अन्यथा रुक सकती है पीएम किसान सम्मान निधि की अगली किस्त

0 जून से पूर्व अपनी ई-केवाईसी प्रक्रिया पूर्ण करानी होगी।

अलीगढ़: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी करते हुए उप कृषि निदेशक चौधरी अरुण कुमार ने बताया है कि भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के निर्देशानुसार योजना के सभी लाभार्थियों को 30 जून 2026 तक वार्षिक ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है। निर्धारित अवधि में ई-केवाईसी पूर्ण न कराने वाले कृषक आगामी किस्तों के लाभ से वंचित हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि योजना को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित एवं प्रभावी बनाने, डाटा लीक की संभावनाओं को समाप्त करने और केवल वास्तविक एवं जीवित पात्र किसानों को ही लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष ई-केवाईसी की व्यवस्था लागू की गई है। जिले के सभी चालू लाभार्थियों को 30 जून से पूर्व अपनी ई-केवाईसी प्रक्रिया पूर्ण करानी होगी। समय सीमा के भीतर ई-केवाईसी न कराने पर संबंधित किसान स्वतः अपात्र श्रेणी में आ जाएगा और उसकी आगामी किस्तों का भुगतान रोक दिया जाएगा।उप कृषि निदेशक ने बताया कि लाभार्थी किसान दो माध्यमों से ई-केवाईसी करा सकते हैं। प्रथम, बायोमेट्रिक ई-केवाईसी, जिसके अंतर्गत किसान अपने निकटतम जन सेवा केंद्र पर जाकर बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के माध्यम से प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। द्वितीय, फेशियल ई-केवाईसी, जिसके तहत किसान स्वयं पीएम-किसान मोबाइल एप के माध्यम से फेस ऑथेंटिकेशन कर सकते हैं अथवा अपने क्षेत्र के नोडल अधिकारी एवं फील्ड कर्मचारियों की सहायता लेकर प्रक्रिया पूर्ण करा सकते हैं। उन्होंने जिले के सभी पीएम-किसान लाभार्थियों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि की प्रतीक्षा किए बिना शीघ्र ई-केवाईसी कराकर अपनी पात्रता सुनिश्चित करें, जिससे उन्हें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की आगामी किस्तों का लाभ निर्बाध रूप से प्राप्त होता रहे।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!