विकास कार्यो में लापरवाही पर नगर आयुक्त का एक्शन प्रदेश में बना नज़ीर-
लगभग 72 करोड़ लागत की 4 सड़कों में लापरवाही पर हुई कार्रवाई

04 नोटिस व 2 करोड़ 20 लाख की पेनाल्टी के बावजूद सुधार न करना पड़ा भारी-सम्पूर्ण प्रदेश की निर्माण एजेंसियों में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाईमाननीय मुख्यमंत्री जी के ड्रीम प्रोजेक्ट में लापरवाही पर पर नगर आयुक्त का जीरो टॉलरेंससीएम ग्रिड सड़क निर्माण में लापरवाही पर नगर आयुक्त की बड़ी कार्रवाई-गूलर रोड, ख़ैर रोड, आईटीआई रोड व रेलवे रोड पर लापरवाही फर्म को पड़ी भारीनगर आयुक्त का बड़ा एक्शन प्रदेश में बना नज़ीर- प्रदेश स्तर पर अन्य नगर निगमों व निर्माण एजेंसियों में सीएम ग्रिड प्रोजेक्ट पर नगर आयुक्त के एक्शन की चर्चा ज़ोरोकरोड़ो के प्रोजेक्ट में लापरवाह फर्म पी.पी.एस बिल्डर्स पर नगर आयुक्त ने लिया बड़ा एक्शन-फर्म को ब्लैक लिस्टेड, अनुबंध निरस्त करते हुए जमानत धनराशि ज़ब्तमुख्यमंत्री-ग्रीन रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम (अर्बन) (सी.एम. ग्रिड्स) के अंतर्गत नगरीय क्षेत्र में फेज 1 पैकेज 2 के तहत गूलर रोड, ख़ैर रोड, आईटीआई रोड व रेलवे रोड पर सड़क निर्माण में लापरवाही व अनुबंध की नियम शर्तो की अनदेखी करने पर नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट के लिए जिम्मेदार एजेंसी पी.पी.एस बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड बुलंदशहर के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्म को ब्लैकलिस्टेड कर दिया है। नगर आयुक्त ने इस फर्म को ब्लैक लिस्टेड करने की सूचना सम्पूर्ण प्रदेश की निर्माण एजेंसियों को भी भेज है। नगर आयुक्त ने फर्म पर कार्रवाई करते हुए सीएम ग्रिड योजना वित्तीय वर्ष 2023-24 फेज-1 पैकेज 2 के लिए फर्म के साथ निर्माण कार्य के अनुबंध को भी निरस्त करने की बड़ी कार्रवाई को अंज़ाम दिया है।नगर आयुक्त ने बताया कि आवंटित निर्माण कार्यों की समीक्षा व स्थलीय निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि संबंधित फर्म द्वारा कार्यों का निष्पादन निर्धारित मानकों एवं अनुबंध की शर्तों के अनुरूप नहीं किया गया। कार्यों में गंभीर अनियमितताएं गुणवत्ता संबंधी कमियां तथा परियोजना के क्रियान्वयन में लापरवाही सामने आने पर कई बार नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया।
नगर आयुक्त ने बताया कि इसके साथ साथ तकनीकी परीक्षणों में यह स्पष्ट हुआ कि फर्म द्वारा कार्यों में अपेक्षित गुणवत्ता एवं प्रगति नहीं दिखाई गई। इसके अतिरिक्त कार्यस्थलों पर पर्याप्त सुरक्षा उपकरण, आवश्यक संसाधन एवं लेबर उपलब्ध न कराए जाने से परियोजना प्रभावित हुई। जिसके कारण शहर वासियों को इस महत्वपूर्ण परियोजना को 4 सड़को का अपेक्षित सुविधाओं का लाभ समय पर नहीं मिल सका।नोटिस/पेनल्टी के बाद भी नही हुआ सुधारनगर आयुक्त ने बताया कि नगर निगम द्वारा दिनांक 07 फरवरी 2026, 02 अप्रैल 2026 एवं 30 मई 2026 को अनुबंध निरस्तीकरण एवं ब्लैकलिस्टिंग के संबंध में नोटिस जारी किए गए थे।नगर आयुक्त ने ये भी बताया समय समय पर ख़राब निर्माण कार्य करने पर फर्म के विरूद्ध अब तक 2 करोड़ 20 लाख की पेनॉल्टी भी लगाई गई जिसमें सर्वाधिक पेनल्टी आईटीआई रोड (₹54.75 लाख) तथा खैर रोड (₹52.91 लाख) परियोजनाओं पर लगाई गई। रेलवे रोड पर कुल पेनल्टी: ₹25.11 लाख व गूलर रोड पर कुल पेनल्टी: ₹29.46 लाख लगाई गई किन्तु फर्म द्वारा संतोषजनक स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं किया गया। सभी तथ्यों एवं अभिलेखों के परीक्षण के उपरांत जनहित में कठोर निर्णय लेते हुए संबंधित फर्म का अनुबंध तत्काल प्रभाव से निरस्त कर उसे ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई की है।ये थी सड़के व धनराशिनगर आयुक्त ने बताया कि M/s PPS Builders का अनुबंध निरस्त कर ब्लैकलिस्ट किया गया है उसे शहर की 4 प्रमुख सड़क निर्माण, जिनमें गूलर रोड, आईटीआई रोड, रेलवे रोड व ख़ैर रोड के कार्य आवंटित किए गए थे। इन कार्यों की कुल स्वीकृत धनराशि ₹71.08 करोड़ थी। जबकि कुल अनुबंधित धनराशि ₹62.80 करोड़ थी।नगर आयुक्त ने बताया कि ब्लैकलिस्ट की गई फर्म M/s PPS Builders को लगभग ₹62.80 करोड़ की लागत से 4 प्रमुख सड़क निर्माण परियोजनाएं आवंटित की गई थीं जिनमें कार्य गुणवत्ता एवं अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन पाए जाने पर माननीय मुख्यमंत्री जी की जीरो टॉलरेंस नीति का अनुश्रवण सुनिश्चित कराते हुए कठोर कार्रवाई करते हुए अनुबंध निरस्त कर फर्म को ब्लैकलिस्ट किया गया है।नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कि सभी विकास कार्यों में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी कार्यदायी संस्था को अनुबंध की शर्तों का पूर्ण अनुपालन करना अनिवार्य है। संबंधित फर्म को अनेक अवसर दिए गए किन्तु कार्यों में सुधार नहीं किया गया और न ही संतोषजनक स्पष्टीकरण प्रस्तुत किया गया। ऐसी स्थिति में जनहित को सर्वोपरि रखते हुए फर्म का अनुबंध निरस्त कर उसे ब्लैकलिस्ट किया गया है।



