अलीगढ़

धर्म समाज डिग्री कॉलेज अलीगढ़ परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय ,मॉडल कैरियर सेंटर एवं धर्म समाज कॉलेज

लीगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। जिसमें निजी क्षेत्र के 06 नियोजकों के सापेक्ष 471 प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग कर 405 अभ्यर्थियों का चयन किया गया

धर्म समाज डिग्री कॉलेज अलीगढ़ परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय ,मॉडल कैरियर सेंटर एवं धर्म समाज कॉलेज अलीगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। जिसमें निजी क्षेत्र के 06 नियोजकों के सापेक्ष 471 प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग कर 405 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। मेले का शुभारंभ प्रोफेसर मुकेश कुमार भारद्वाज , प्राचार्य धर्म समाज डिग्री कॉलेज अलीगढ़ एवं डॉ0 पीo पीo सीo शर्मा, क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी अलीगढ़ द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया
मेला प्रभारी श्री देवेंद्र कुमार सिंह एवं डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रोफ़ेसर अंजुल सिंह एवं डॉ मोनिका वार्ष्णेय, प्लेसमेंट अधिकारी धर्म समाज डिग्री कॉलेज अलीगढ़ द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी प्रतिनिधियो से मेला स्थल पर ही ऑफर लेटर प्रदान कराए गए।
श्री शुभम शर्मा यंग प्रोफेशनल मॉडल करियर सेंटर अलीगढ़ द्वारा श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार के नेशनल करियर सर्विस पोर्टल के विषय में जागरूक कर अभ्यर्थियों का NCS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन किया गया। इस मौके पर श्री सुशील कुमार सिंह , श्री चंद्र प्रताप सिंह, श्री राजेश सिंह,श्री सतेंद्र कुमार, श्री मति मंजू गिरी, श्री आशीष प्रकाश, डॉ प्रतीक अग्रवाल, श्रीमती ऊषा गांधार, आदि उपस्थित रहे

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!