अलीगढ़

सिंघारपुर स्थित डॉ० शन्नो रानी सरस्वती कन्या महाविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को महाविद्यालय परिसर में एक पौधरोपण कार्यक्रम

महाविद्यालय की निदेशक डॉ. रचना अग्रवाल ने विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं दीं

सिंघारपुर स्थित डॉ० शन्नो रानी सरस्वती कन्या महाविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को महाविद्यालय परिसर में एक पौधरोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने कहा कि तेजी से बढ़ते प्रदूषण और घटते हरित क्षेत्र के कारण वृक्षारोपण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील करते हुए नारा दिया, ‘साँसें हो रही हैं कम, आओ पेड़ लगाएँ हम।’महाविद्यालय की निदेशक डॉ. रचना अग्रवाल ने विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं दीं और कहा कि ‘माँ के नाम एक पेड़’ केवल एक अभियान नहीं, बल्कि भावनात्मक जुड़ाव का प्रतीक है। उन्होंने समझाया कि जिस प्रकार माँ जीवन देती है, उसी प्रकार वृक्ष भी मानव जीवन को संरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। डॉ. अग्रवाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए इस अभियान को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।प्रांत छात्रावास प्रमुख कालीचरण जी ने भी “माँ के नाम एक पेड़” लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। उन्होंने नागरिकों से अपने घरों, विद्यालयों, सार्वजनिक स्थलों और खाली भूमि पर अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। कार्यक्रम की संयोजिका डॉ सुलक्षणा शर्मा ने उपस्थित लोगों को “माँ के नाम एक पेड़” लगाने का संकल्प दिलाया। उन्होंने बताया कि पीपल, बरगद और पाकड़ जैसे वृक्ष ऑक्सीजन उत्पादन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। डॉ शर्मा ने प्रत्येक व्यक्ति से अपने जीवन में कम से कम एक पेड़ लगाने और उसकी देखभाल करने की अपील की। इस अवसर पर बहिन पूर्ति चतुर्वेदी, नीरज सिंह एवं केशव सेवा धाम छात्रावास के विद्यार्थी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!