इनरव्हील क्लव डिस्ट्रिक्ट 311 की 56वीं डिस्ट्रिक्ट असेंबली “मनीषिका” और डिस्ट्रिक्ट अवार्ड सेरेमनी “शी – द अचीवर” अयोध्या में 2 और 3 जून को भव्य रूप से आयोजित की गई
इस प्रोग्राम में इनरव्हील क्लब ऑफ़ अलीगढ़ पहल की ओर से डिस्ट्रिक्ट वाइस चेयरमैन 2026-27 ज्योति मित्तल, प्रेसिडेंट दीपाली अग्रवाल और पूर्व प्रेसिडेंट नीता वार्ष्णेय, मनीषा गुप्ता और पूनम वार्ष्णेय मौजूद थीं

इनरव्हील क्लव डिस्ट्रिक्ट 311 की 56वीं डिस्ट्रिक्ट असेंबली “मनीषिका” और डिस्ट्रिक्ट अवार्ड सेरेमनी “शी – द अचीवर” अयोध्या में 2 और 3 जून को भव्य रूप से आयोजित की गई । इस प्रोग्राम में इनरव्हील क्लब ऑफ़ अलीगढ़ पहल की ओर से डिस्ट्रिक्ट वाइस चेयरमैन 2026-27 ज्योति मित्तल, प्रेसिडेंट दीपाली अग्रवाल और पूर्व प्रेसिडेंट नीता वार्ष्णेय, मनीषा गुप्ता और पूनम वार्ष्णेय मौजूद थीं।

इस मौके पर, डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन 2025-26 डॉ. सुरुचि सक्सेना ने इनरव्हील क्लब ऑफ़ अलीगढ़ पहल को अलग-अलग प्रोजेक्ट्स में शानदार उपलब्धियों के लिए
“5 स्टार क्लब अवार्ड” और प्रेसिडेंट दीपाली अग्रवाल को
‘5 स्टार प्रेसिडेंट अवार्ड’ से सम्मानित किया।
साथ ही, डिस्ट्रिक्ट ईएसओ 2025-26 ज्योति मित्तल ने ‘एक्सेप्शनल मेंबरशिप ग्रोथ एंड क्लब एक्सटेंशन अवार्ड’ की पहली गोल्ड ट्रॉफी दी। डिस्ट्रिक्ट ट्रेजरर आरती मेहरोत्रा जी ने क्लब ट्रेजरर वारिजा गुप्ता को ‘अर्ली बर्ड अवार्ड’ से सम्मानित किया और डिस्ट्रिक्ट आइएसओ मंजू पारेख ने आइएसओ साधना वार्ष्णेय को एक खास तोहफ़ा देकर सम्मानित किया।



