अलीगढ़

मुठभेड़ में घायल होकर मृत हुए दो इनामी अभियुक्तों की मजिस्ट्रियल जांच शुरू, 10 जून तक दे सकते हैं साक्ष्य

जिला मजिस्ट्रेट अलीगढ़ अविनाश कुमार के आदेश पर मुठभेड़ में घायल होने के बाद उपचार के दौरान मृत घोषित किए गए

अलीगढ़  जिला मजिस्ट्रेट अलीगढ़ अविनाश कुमार के आदेश पर मुठभेड़ में घायल होने के बाद उपचार के दौरान मृत घोषित किए गए दो इनामी अभियुक्तों के प्रकरण की मजिस्ट्रियल जांच प्रारंभ कर दी गई है। जांच अधिकारी एवं अपर नगर मजिस्ट्रेट द्वितीय दिग्विजय सिंह ने इस संबंध में सार्वजनिक सूचना जारी की है।जारी विज्ञप्ति के अनुसार, बुलंदशहर जनपद के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र निवासी मोमीन पुत्र जान मोहम्मद और हापुड़ जनपद के थाना सिम्भावली क्षेत्र निवासी रजा मोहम्मद उर्फ रजुआ उर्फ बिन्ना पुत्र इम्तयाज 24 मई 2026 को सायं 06ः45 बजे हुई पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गए थे। दोनों को उपचार के लिए पुलिस अभिरक्षा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अतरौली ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।जिला मजिस्ट्रेट के आदेश के क्रम में उक्त घटना की मजिस्ट्रियल जांच अपर नगर मजिस्ट्रेट द्वितीय दिग्विजय सिंह को सौंपी गई है। जांच के संबंध में संबंधित व्यक्तियों एवं आमजन से अपील की गई है कि यदि उनके पास घटना से संबंधित कोई बयान, तथ्य अथवा अभिलेखीय साक्ष्य हों तो वे 10 जून 2026 तक किसी भी कार्यदिवस में कार्यालय समय प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक नई कलैक्ट्रेट बिल्डिंग के कक्ष संख्या 40 में उपस्थित होकर अपना पक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं। जांच अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित अवधि समाप्त होने के बाद किसी भी व्यक्ति को अपना पक्ष रखने के लिए अतिरिक्त समय प्रदान नहीं किया जाएगा।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!