अलीगढ़

‘सरकार आपके द्वार’ शिविरों ने बदली जनसेवा की तस्वीर, एक ही स्थान पर मिल रहा समाधान और योजनाओं का लाभ

अलीगढ़: आमजन को सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत देने और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे ‘सरकार आपके द्वार’ जन समस्या समाधान शिविर जनसेवा के नए मॉडल के रूप में उभर रहे हैं। सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा भेजी गई 02 एलईडी वैन के माध्यम से सरकार द्वारा संचालित योजनाओं, विकास कार्यों एवं उपलब्धियों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गयाजिलेभर में आयोजित शिविरों के माध्यम से शासन की सेवाएं और सुविधाएं अब लोगों के द्वार तक पहुंच रही हैं केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चलाए जा रहे इस विशेष अभियान के तहत सोमवार को जिले के विभिन्न नगर निकायों एवं क्षेत्रों में शिविर आयोजित किए गए। अतरौली में नगर पालिका परिषद द्वारा कृष्णा एण्ड श्रीराम मेमोरियल वैदिक इंटर कॉलेज में आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं दर्ज कराईं और विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।

  शिविरों की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि यहां नागरिकों को अलग-अलग विभागों के कार्यालयों में जाने के बजाय एक ही स्थान पर कई सेवाओं की सुविधा उपलब्ध कराई गई। आवास, पेंशन, स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता, पेयजल, सड़क, विद्युत एवं अन्य जनसुविधाओं से जुड़े मामलों पर अधिकारियों ने मौके पर सुनवाई कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की। अधिकारियों ने बताया कि शिविर केवल शिकायत निस्तारण तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इनका उद्देश्य पात्र व्यक्तियों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना और उन्हें उनके अधिकारों एवं उपलब्ध सुविधाओं के प्रति जागरूक करना भी है। इससे योजनाओं की पहुंच बढ़ने के साथ-साथ शासन और जनता के बीच विश्वास भी मजबूत हो रहा है। जिलेभर में आयोजित शिविरों में नागरिकों की उत्साहजनक भागीदारी यह संकेत दे रही है कि जनसेवा को लोगों के करीब लाने की यह पहल प्रभावी साबित हो रही है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र में आयोजित शिविरों में पहुंचकर योजनाओं का लाभ प्राप्त करें और अपनी समस्याओं के समाधान के लिए आवेदन प्रस्तुत करें।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!