जन कल्याणकारी योजनाओं के लिए सरकार आपके द्वार का लगाया गया कैम्प-
जनकल्याणकारी योजनाओं की जागरूकता के लिए नगर निगम ने शुरू किया सरकार आपके द्वार कार्यक्रम

सरकार आपके द्वार कैम्प का महापौर ने किया उद्घाटन-महापौर व नगर आयुक्त का संकल्प नगरीय क्षेत्र में केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जन जन को लाभ दिलाने के लिए नगर निगम चलाएगा अभियानपहले दिन सरकार आपके द्वार कैम्प में 1034 लोगो को केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की दी गयी जानकारी-डूडा, स्वास्थ्य विभाग, पूर्ति विभाग, नगर निगम, आंगनवाड़ी, निर्माण विभाग, बिजली विभाग, जलकल विभाग के लगे स्टॉल8 जून को डोरी नगर प्रजापति धर्मशाला, 9 जून को सुरक्षा विहार बारात घर व 10 जून को चंदनिया अम्बेडकर छात्रावास में लगेगा सरकार आपके द्वार कैम्पउत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में नगर निगम अलीगढ़ द्वारा 5 जून से 21 जून 2026 तक जन-कल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार, स्वच्छता जागरूकता एवं जन सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष जन-जागरूकता अभियान शुरू किया गया है।नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा के बताया कि शासन की मंशा के अनुसार केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर नगर निगम द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, महिला सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं जनकल्याण व केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन जन तक पहुचाने के लिए विभिन्न स्वच्छता व जागरूकता अभियान व जनजागरूकता कैम्प/कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
नगर आयुक्त ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन को सरकार की योजनाओं का लाभ उनके निकटतम स्तर पर उपलब्ध कराने नागरिक समस्याओं का मौके पर समाधान सुनिश्चित करने तथा जनसहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा सरकार आपके द्वार का आयोजन किया जा रहा है। सरकार आपके द्वार कैम्प में विभिन्न विभागों के अधिकारी/कार्मिक उपस्थित रहकर नागरिकों की शिकायतें प्राप्त करेंगे तथा उनका प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करेंगे।
इसी क्रम में सोमवार को नगर निगम द्वारा डोरी नगर में प्रजापति धर्मशाला में सरकार आपके द्वार कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प का महापौर प्रशान्त सिंघल ने स्थानीय जनता के साथ उद्घाटन किया। महापौर ने सरकार आपके द्वार कैम्प में स्वास्थ्य विभाग, डूडा, बिजली, बाल पुष्टाहार विभाग, आंगनबाड़ी आदि विभागों के प्रतिनिधियों से जानकारी लेते हुए कहा माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में सम्पूर्ण प्रदेश में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया जाना बेहद सराहनीय कदम है।
महापौर ने कैम्प में सभी विभागों की योजनाओं, कैम्प में आये लाभार्थियों व स्थानीय लोगों द्वारा बताई गई समस्याओं का त्वरित निस्तारण कराये जाने के दिशा निर्देश दिए।
यहाँ लगेंगे सरकार आपके द्वार कैम्प
नगर आयुक्त ने बताया कि सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत 08 जून को डोरीनगर स्थित प्रजापति धर्मशाला, 09 जून को सुरक्षा विहार बारातघर/पंचायत घर तथा 10 जून को चंदनिया अम्बेडकर छात्रावास परिसर में प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक आयोजित किए जाएंगे। प्रत्येक शिविर में नामित नोडल अधिकारियों एवं विभागीय टीमों की तैनाती की गई है जो जनसमस्याओं के समाधान एवं योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने का कार्य करेंगी।
अभियान एक नज़र में
नगर आयुक्त ने बताया कि 6 जून से 15 जून तक समस्त स्वच्छता सर्किलों में विशेष स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। वहीं 9 जून से 16 जून तक सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के संबंध में बैठक का आयोजन कर नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा। 8 जून से 21 जून तक विभिन्न वार्डों एवं बस्तियों में घर-घर संपर्क कर स्वच्छता, स्रोत पर कचरा पृथक्करण, महिला सुरक्षा, महिला शिक्षा तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही शहर के प्रमुख मार्गों, पार्कों, चौराहों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन एवं सार्वजनिक स्थलों पर विशेष सफाई अभियान संचालित किया जाएगा जिससे नागरिकों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।
नगर आयुक्त ने बताया कि सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के साथ-साथ नगर निगम द्वारा विशेष स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान भी संचालित किया जाएगा। नगर स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देशन में नगर के विभिन्न स्वच्छता सर्किलों में चिन्हित मलिन बस्तियों एवं सार्वजनिक स्थलों पर व्यापक सफाई अभियान कूड़ा निस्तारण, स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम तथा जनसंवाद गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा सरकार आपके द्वार कार्यक्रम शासन की जनकल्याणकारी सोच का महत्वपूर्ण माध्यम है इसका उद्देश्य नागरिकों को उनकी समस्याओं के समाधान हेतु कार्यालयों के चक्कर लगाने के बजाय शासन-प्रशासन को उनके द्वार तक पहुंचाना है।



