अलीगढ़

एक सप्ताह में सभी शराब ठेकों का होगा सर्वे-

शहर की स्वच्छता खराब करने वाले शराब के ठेके पर होगी नोटिस और जुर्माने की कार्रवाई-

नगर आयुक्त की चेतावनी:-नए म्युनिसिपल सॉलि़ड वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स 2026 के नियमों के तहत पानी, बिजली और अन्य नगरीय सुविधाएं भी की जा सकेंगी बंददोदपुर पान वाली कोठी के दुकानदारों पर नगर आयुक्त ने लगाई तीसरी नज़र-चाय की दुकान व होटल स्वामी आये नगर आयुक्त के रडार परवार्ड 52 दोदपुर व वार्ड 75 अमीर निशा की सफाई का औचक निरीक्षण करने पहुंचे नगर आयुक्त- ड्यूटी पर लापरवाही बरतने पर स्वच्छता सुपरवाइजर को हटायानाले-नालियों में चाय के कप व प्लास्टिक गिलास पड़े देख नगर आयुक्त का चढ़ा पारा-चाय के होटलों पर अब हो निगरानी-देशी शराब की दुकान पर जुर्माना व नोटिसनगर आयुक्त ने प्रेम प्रकाश मीणा ने शहर में जगह-जगह शराब के ठेके की दुकानो के आसपास प्लास्टिक पाउच, पानी के गिलास और दुकान/ठेके के कचरे को नाले, नालियों, सड़क पर बिखरा देखकर काफी नाराजगी व्यक्त करते हुए अधीनस्थों को अगले एक सप्ताह में शहर के सभी ऐसे शराब के ठेके को चिन्हित करते हुए नोटिस देने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही नगर आयुक्त ने स्पष्ट कहा है कि जो शराब की दुकान/ठेके शहर की स्वच्छता को खराब करेंगे अपने कचरे का निस्तारण स्वयं नहीं करेंगे तो म्युनिसिपल सॉलि़ड वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स 2026 के नए प्रावधान के तहत उनकी नगरीय सुविधा जैसे बिजली, पेयजलापूर्ति, स्ट्रीट लाइट को बंद करने के साथ-साथ दुकान को सीज़ करने की कार्रवाई भी नगर निगम करेगा।मंगलवार सुबह नगर आयुक्त को निरीक्षण में दोदपुर थाने के सामने स्थित देशी शराब की दुकान के बाहर भी भारी मात्रा में प्लास्टिक पाउच एवं प्लास्टिक गिलास नाले में पड़े मिले, जिससे नाला अवरुद्ध हो गया था। नगर आयुक्त ने संबंधित ठेका स्वामी के विरुद्ध जुर्माना लगाने एवं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि जो शराब की दुकानें एवं अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान अपने परिसर एवं आसपास की स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने में विफल रहेंगे तथा अपने द्वारा उत्पन्न कचरे का वैज्ञानिक निस्तारण नहीं करेंगे, उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर नगर निगम ऐसे प्रतिष्ठानों को सील करने की कार्रवाई भी करेगा।नगर आयुक्त ने बताया कि म्युनिसिपल सॉलि़ड वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स 2026 नए नियमों के तहत अब प्रत्येक नागरिक, संस्थान एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठान को कचरे का चार श्रेणियों में पृथक्करण करना अनिवार्य होगा। इसमें गीला अपशिष्ट, सूखा अपशिष्ट, सैनिटरी अपशिष्ट तथा घरेलू खतरनाक अपशिष्ट शामिल हैं। गीले कचरे का निस्तारण कम्पोस्टिंग अथवा बायो-मीथनेशन के माध्यम से तथा सूखे कचरे को अधिकृत मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) तक पहुंचाना आवश्यक होगा।उन्होंने बताया कि अवहेलना व सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट का नियम अनुसार निस्तारण नया करने वाले बल्क वेस्ट जनरेटर्स के विरुद्ध प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को Polluter pay rule Environmental compensation act के तहत कार्रवाई करने का अधिकार होगा। इसके साथ साथ म्युनिसिपल सॉलि़ड वेस्ट रूल्स 2026 के नए नियमों में नगर आयुक्त व जिलाधिकारी को ऐसे लोगो द्वारा इस्तेमाल की जा रही जनसुविधाओं जैसे पानी, लाइट, स्वच्छता आदि को बंद करने का बड़ा अधिकार दिया गया है।नगर आयुक्त ने मंगलवार सुबह वार्ड संख्या 52 (दोदपुर) एवं वार्ड संख्या 75 (अमीर निशा) क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पान वाली कोठी, बरगद हाउस, एडीएम कंपाउंड रोड, वरुणालय गेस्ट हाउस, मेडिकल रोड तथा दोदपुर चौराहा सहित विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान वार्ड 52 के बरगद हाउस एवं पान वाली कोठी क्षेत्र में स्वच्छता सुपरवाइजर और सफाई कर्मचारी मौके पर कार्य करते नहीं मिले नगर आयुक्त ने संबंधित सुपरवाइजर महेंद्र को तत्काल कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए लेकिन लगभग 45 मिनट तक प्रयास के बावजूद वह कर्मचारियों को एकत्रित नहीं कर सके। जब नगर आयुक्त ने कारण पूछा तो सुपरवाइजर ने मोबाइल रिचार्ज समाप्त होने की बात कही। नगर आयुक्त ने स्वयं जांच की तो यह दावा असत्य पाया गया। आदेशों की अवहेलना एवं कार्य में लापरवाही के आरोप में नगर आयुक्त ने सुपरवाइजर महेंद्र को तत्काल प्रभाव से कार्य से हटाने के निर्देश दिए।निरीक्षण में वार्ड 52 की बीट पर 11 सफाई कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए जिनके विरुद्ध नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। वहीं वार्ड 75 में सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति शत-प्रतिशत मिलने पर नगर आयुक्त ने संबंधित सुपरवाइजर एवं कर्मचारियों की सराहना की।पान वाली कोठी क्षेत्र में नाले में चाय के कप, प्लास्टिक गिलास एवं अन्य कचरा पड़ा मिलने पर नगर आयुक्त ने नाराजगी व्यक्त की। क्षेत्रीय एसएफआई ने बताया कि देर रात तक चाय की दुकानों पर बैठने वाले लोग कचरा सीधे नालियों में फेंक देते हैं। इस पर नगर आयुक्त ने क्षेत्र की दुकानों के आसपास तत्काल सीसीटीवी कैमरे लगाकर उन्हें इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर (ICCC) से जोड़ने के निर्देश दिए। साथ ही दो विशेष टीमों को क्षेत्र में तैनात कर जागरूकता एवं निगरानी अभियान चलाने के आदेश भी दिए।नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा शहर की स्वच्छता व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा व शहर की स्वच्छता से खिलवाड़ किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रत्येक व्यावसायिक प्रतिष्ठान अपने द्वारा उत्पन्न कचरे के सुरक्षित एवं वैज्ञानिक निस्तारण के लिए स्वयं जिम्मेदार है। जो प्रतिष्ठान नियमों का पालन नहीं करेंगे, उनके विरुद्ध नोटिस, जुर्माना, सीलिंग तथा अन्य वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। अगले एक हफ्ते में अभियान चलाकर शहर के सभी शराब के ठेके दुकान स्वामियों को नोटिस देने की कार्रवाई की जाएगी ना मानने वाले दुकानदारों के विरुद्ध म्युनिसिपल सॉलि़ड वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स 2026 के प्रावधान के तहत सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगीनिरीक्षण में नगर आयुक्त के साथ एसएफआई केके सिंह, स्टेनो देशदीपक मीडिया सहायक अहसान रब, केपीएमजी कंपनी से नोशी अनीस, नितेश आदि साथ थे।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!