अलीगढ़

वंदे भारत सामाजिक संस्था ने किया शीतल शरबत वितरण, वार्ड नंबर 8 के पार्षद श्री राकेश ठाकुर रहे मुख्य अतिथि

भीषण गर्मी और सोमवती मावस के पवन अवसर पर सोमवार को वंदे भारत सामाजिक संस्था द्वारा प्रधान कार्यालय पर शीतल शरबत वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया

अलीगढ़। भीषण गर्मी और सोमवती मावस के पवन अवसर पर सोमवार को वंदे भारत सामाजिक संस्था द्वारा प्रधान कार्यालय पर शीतल शरबत वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों, समाजसेवियों एवं संस्था पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर राहगीरों को ठंडा पेय एवं शीतल शरबत वितरित किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वार्ड नंबर 8 के पार्षद श्री राकेश ठाकुर जी रहे। उन्होंने संस्था द्वारा किए जा रहे सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समाज में सेवा, सहयोग और मानवीय संवेदनाओं को जीवित रखने के लिए ऐसे आयोजन अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के इस दौर में जरूरतमंदों और राहगीरों को राहत पहुंचाना एक पुण्य कार्य है तथा सभी नागरिकों को सामाजिक सेवा के लिए आगे आना चाहिए।इस अवसर पर संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, राष्ट्रीय महामंत्री नीरज प्रजापति, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नवीन गुप्ता पिंटू जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समीप गुप्ता, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी हिमांशु गुप्ता, अमन बासनी, दीपक लाल, लव कुश, मनोज कुमार, अजय एवं अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्रमदान करते हुए राहगीरों को शीतल शरबत पिलाया और उन्हें गर्मी से राहत पहुंचाने का प्रयास किया। संस्था पदाधिकारियों ने बताया कि पवित्र मास के उपलक्ष्य में आयोजित इस सेवा कार्य का उद्देश्य मानव सेवा की भावना को प्रोत्साहित करना, जरूरतमंदों की सहायता करना तथा समाज में आपसी भाईचारे और सहयोग की भावना को मजबूत करना है।
कार्यक्रम के समापन पर संस्था पदाधिकारियों ने भविष्य में भी इसी प्रकार के जनहित एवं समाजसेवा से जुड़े कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प लिया। शीतल शरबत वितरण कार्यक्रम को राहगीरों एवं स्थानीय नागरिकों ने सराहा तथा संस्था के इस प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
“सेवा ही संगठन का मूल उद्देश्य है और मानवता की सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं” — इसी संदेश के साथ कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!