अलीगढ़

इस वर्षा ऋतु में धारा प्रवाह बहेगा जाफ़री ड्रेन में शहर का पानी

जाफ़री ड्रेन को अवरुद्ध करने वाली अवैध पुलिया -जो जल निकासी में अवरोध उत्पन्न कर रही थी, तोड़ना हुआ शुरू

इस वर्षा ऋतु में धारा प्रवाह बहेगा जाफ़री ड्रेन में शहर का पानी-जाफ़री ड्रेन को अवरुद्ध करने वाली अवैध पुलिया -जो जल निकासी में अवरोध उत्पन्न कर रही थी, तोड़ना हुआ शुरूनगर आयुक्त ने 5 घंटे खड़े रहकर ख़ुद तुड़वाई बाधक पुलिया-पहले चरण में नगर निगम व सिचाई विभाग की संयुक्त कार्रवाई में जाफ़री ड्रेन की 5 पुलिया टूटना हुई शुरूनगर आयुक्त की चेतावनी:-शहर की जलनिकासी में बाधक किसी भी अतिक्रमण को नही किया जाएगा बर्दाश्त- जाफ़री के साथ साथ अलीगढ़ ड्रेन की निकासी को अवरुद्ध करने वाली पुलियों को किया जाएगा ध्वस्तअब जाफरी ड्रेन की जलनिकासी बनेंगी प्रभावी- वर्षा ऋतु से पूर्व जलनिकासी व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए एक्शन मोड़ में आये नगर आयुक्तशहर में जल निकासी व्यवस्था को सुचारु एवं प्रभावी बनाए रखने के लिए प्रयासरत नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने शहर की जलनिकासी के प्रमुख स्रोत अलीगढ़ ड्रेन व जाफ़री ड्रेन(ओज़ोन सिटी नहर) को पूर्ण रूप से अवैध पुलियों व अवैध निर्माण से मुक्त कराये जाने की कार्रवाई ख़ुद मौके पर पहुँचकर नगर आयुक्त ने अपने समक्ष शुरू करायी है।

बुधवार को नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने नगर निगम के दलबल के साथ जाफ़री ड्रेन(ओज़ोन सिटी मार्ग सिचाई विभाग की नहर) वैष्णो रॉयल सिटी फेज़-3 ओज़ोन सिटी पहुँचकर मौके का जायज़ा लिया। नगर आयुक्त ने मौके पर ही नगर निगम की जेसीबी व पोकलेन मशीनों को मंगवाकर उक्त अतिक्रमण किये अवैध पुलिया – जो जल निकासी में अवरोध उत्पन्न कर रही थी, को ध्वस्त करने की कार्रवाई को अपनी मौजूदगी में शुरू कराया। लगभग 5 घंटे से ज्यादा इस क्षेत्र में नगर आयुक्त ने भ्रमण करके जाफ़री ड्रेन पर अतिक्रमण किए हुए 5 पुलियों जिनके कारण ड्रेन में पानी का बहाव रुकने व बारिश में जलभराव की स्थिति से शहर को बचाने के लिए तत्काल तोड़ने को कार्रवाई की।5 पुलियों को तोड़ने की होगी कार्रवाईनगर आयुक्त ने बताया कि जाफ़री ड्रेन बड़े नाले पर टंकी के पास पुलिया वार्ड संख्या 41 नियर सागवान सिटी, बड़े नाले पर ठेका देशी शराब के पास असादपुर कायम कट पर पुलिया वार्ड संख्या 41 नियर सागवान सिटी, सर वैष्णो रॉयल फेस 3 की पुलिया वार्ड संख्या 5 सिधौली नियर जीटी रोड व 2 अन्य पुलियों को पहले चरण की नगर निगम व सिचाई विभाग की संयुक्त कार्रवाई में तोड़ा जा रहा है। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कि वर्षा ऋतु से पूर्व शहर की जल निकासी को पूरी क्षमता के साथ संचालित करना नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जाफ़री व अलीगढ़ ड्रेन पर अवैध पुलिया – जो जल निकासी में अवरोध उत्पन्न कर रही है बल्कि नागरिकों के लिए गंभीर समस्याओं का कारण भी बनते हैं।नगर आयुक्त ने फिर दोहराया कि मानसून से पूर्व सभी प्रमुख नालो/ड्रेनों में जल प्रवाह सुचारू करना आवश्यक है जल निकासी में बाधा बनने वाले किसी भी अवैध निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उक्त दोनों ड्रेन को अवैध निर्माण व पुलियों से निज़ात दिलाने के लिये नगर निगम व सिचाईं विभाग अगले 7 दिनों में लगातार कार्रवाई कर अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त कर जलनिकासी को प्रभावी बनाएगा।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!