अलीगढ़

पांच दिवसीय अनुभावनात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

युवाओं में सेवा, संवेदनशीलता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना होगी विकसित

-सोनाली नेगी, जिला युवा अधिकारी

अलीगढ़ मेरा युवा भारत युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में पांच दिवसीय अनुभावनात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ श्री दाऊजी सेवाधाम वृद्ध आश्रम में किया गया। कार्यक्रम में युवाओं ने वरिष्ठ नागरिकों के बीच फल वितरण करते हुए  आत्मीय वातावरण में उनसे वार्तालाप कर उनके दैनिक समस्याओं स्वास्थ्य संबंधित चुनौतियां एवं आवश्यकताओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।  जिला युवा अधिकारी सोनाली नेगी ने कहा कि वर्तमान समय में समाज में पीढ़ियों के मध्य संवाद एवं आत्मीयता को बढ़ावा देना अत्यंत आवश्यक है। ऐसे कार्यक्रमों से युवा वरिष्ठ नागरिकों के अनुभवों, संघर्षों एवं जीवन मूल्यों को सीखते हैं। उन्होंने कहा की वृद्धजन समाज की धरोहर हैं और युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों के मध्य भावनात्मक एवं सामाजिक जुड़ाव स्थापित करना, पीढ़ियों के बीच संवाद को बढ़ावा देना एवं युवाओं में सेवा, संवेदनशीलता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना है।
इस अवसर पर लेखा एवं कार्यक्रम सहायक भोपाल से धनंजय उपाध्याय, विवेक कुमार, जितेंद्र, राहुल एवं हिमांशी एवं अन्य युवा मौजूद रहे।
—-

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!