प्राधिकरण सचिव द्वारा वन स्टॉप सेन्टर एवं सावियो नवजीवन बाल भवन का किया निरीक्षण
वन स्टॉप सेन्टर के निरीक्षण दौरान 09 लडकियां आवासित मिलीं

अलीगढ़ उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ व जिला न्यायाधीश, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पंकज कुमार अग्रवाल के निर्देशानुसार बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव श्रीमती साक्षी गर्ग द्वारा वन स्टॉप सेन्टर एवं संत फिदेलिस कैम्पस स्थित सावियो नवजीवन बाल भवन तालानगरी का निरीक्षण किया गया। वन स्टॉप सेन्टर का निरीक्षण सेन्टर मैनेजर सीमा अब्बास द्वारा कराया गया।वन स्टॉप सेन्टर के निरीक्षण दौरान 09 लडकियां आवासित मिलीं आवासित लडकियों से उनकी समस्यों के बारे में पूछा तो उन्होंने कोई भी समस्या नहीं बताई। वन स्टॉप सेंटर में काउंसलर की नियुक्ति के संबंध में निर्देशित किया गया कि सक्षम अधिकारी से समन्यवय स्थापित कर काउंसलर की नियुक्ति के लिए पत्राचार करें। उन्होंने साफ-सफाई व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।सावियो नवजीवन बाल भवन के निरीक्षण के समय फादर अकरा उपस्थित मिले निरीक्षण के दौरान वहॉ आवसित बच्चों ने बताया कि भोजन पर्याप्त मात्रा में दिया जाता है और किसी भी प्रकार की समस्या नहीं है। बच्चों की शिक्षा के सम्बन्ध में फादर ने बताया कि प्राथमिक स्तर की शिक्षा बाल भवन में ही कराई जाती है इसके उपरान्त बच्चों का प्रवेश अन्य स्कूल में करा दिया जाता है।



