अलीगढ़

योग दिवस की तैयारी, निकाली प्रभात फेरी धनीपुर मंडी में पतंजलि का आयोजन

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को धनीपुर में पतंजलि परिवार के सभी साधकों ने योगासन व प्राणायाम का अभ्यास किया और मंडी परिसर में प्रभात फेरी हर्षोल्लास के साथ निकाली गई

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को धनीपुर में पतंजलि परिवार के सभी साधकों ने योगासन व प्राणायाम का अभ्यास किया और मंडी परिसर में प्रभात फेरी हर्षोल्लास के साथ निकाली गई । तत्पश्चात दोपहर 1 बजे सीताराम मंदिर पड़ाव दुबे, जीटी रोड जिला कार्यालय पर योजना बैठक की गई।
रविकर आर्य राज्य कार्यकारिणी सदस्य, राकेश कुमार शर्मा जिला प्रभारी भारत स्वाभिमान के सानिध्य में बैठक संचालित की गई। 21 जून विश्व योग दिवस कार्यक्रम की रूपरेखाओं पर प्रकाश डाला गया तथा कार्यक्रम को विशाल रूप देने और सफल बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को कार्यभार सौंपे गए ।


इस दौरान योग शिक्षक, सह-योग शिक्षक व साधकगण हरिओम सूर्यवंशी जिला प्रभारी पतंजलि योग समिति, मनोज कुमार झा जिला प्रभारी,युवा भारत, संध्या सिंह जिला संवाद प्रभारी, ललिता वर्मा (जिला यज्ञ प्रभारी), सुमन नंदा कोषाध्यक्ष, वीरेश आर्य (जिला संवाद प्रभारी), नरेंद्र सिकरवार (कोषाध्यक्ष) लोकेश पचौरी (जिला सह प्रभारी युवा भारत), नितेंद्र सिंह (मीडिया प्रभारी), रेशम पाल बाबा कोल तहसील प्रभारी, प्रणवीर सिंह, आचार्य आशीष आर्य, जय सिंह राघव, वीरेंद्र सिंह एडवोकेट, श्यामसुंदर शर्मा, कुसुम शर्मा, शंकर लाल, योगेश कुमार, मनोज दुबे, रामकुमार शर्मा, तुलसीराम गुप्ता, योगेश कुमार, डा वीर प्रताप सिंह, अशोक मास्टर, कुंवरपाल मास्टर, सुनील आचार्य, पुष्पा देवी, भारती, सुनीता, सुमेधा, काव्या, गुंजन, राखी, काजल, भावना, गौरव, शिखा, साक्षी, अंश, उत्कर्ष, आराध्या आदि उपस्थित रहे।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!