टूट कर दोबारा बनेगी ज़ाकिर नगर गली-3 की नाली-नगर आयुक्त ने ज़ाकिर नगर वार्ड 88 में आर.सी. सी. सड़क और नाली निर्माण का किया निरीक्षण-
ख़राब निर्माण पर नगर आयुक्त की एक और बड़ी कार्रवाई

ख़राब निर्माण पर नगर आयुक्त की एक और बड़ी कार्रवाई- नाली तोड़कर दोबारा बनानी होगी ठेकेदार को अन्यथा फर्म को किया जाएगा ब्लैक लिस्टेड :-नगर आयुक्तविकास कार्यो में ज़ीरो टोरलेन्स की नीति पर लगातार कार्य करने वाले नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने वार्ड 88 ज़ाकिर नगर गली नम्बर 3 में नसीम के मकान से इकरार के मकान तक लगभग 27 लाख 63 हज़ार की लागत से जनहित में निर्माण कराये जा रहे आर.सी. सी सड़क व नाली निर्माण में लापरवाही व मानक के विपरीत निर्माण करने पर एक्शन लेते हुए सम्बंधित ठेकेदार रफीक मोहम्मद कॉन्ट्रैक्टर द्वारा गली में बनाई गई नाली को दोबारा तोड़कर बनाने के निर्देश दिये है। नगर आयुक्त ने यह भी कहा है कि अगर अगले 7 दिनों में मानक के विपरीत बनी नाली को तोड़कर नवनिर्माण नहीं किया जाता है तो फर्म को ब्लैकलिस्टेड करने की कार्रवाई की जाएगी।नगर आयुक्त ने ठेकेदार को अगले 7 दिनों में गली के सड़क निर्माण कार्य को रात-दिन एक करके पूर्ण करने के निर्देश दिए है। नगर आयुक्त के निर्देश पर नगर निगम निर्माण विभाग द्वारा अन्यथा की स्थिति में फर्म को ब्लैक लिस्टेड कर समस्त धनराशि जब्त करने का नोटिस जारी किया गया है।बुधवार को निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने पाया कि जीवनगढ़ के ज़ाकिर नगर क्षेत्र में आर.सी. सी सड़क व नाली निर्माण कार्य निर्धारित मानकों एवं गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं किया जा रहा है। निर्माण कार्य में गंभीर लापरवाही एवं तकनीकी मानकों की अनदेखी पाए जाने पर नगर आयुक्त ने तत्काल प्रभाव से संबंधित ठेकेदार मैसर्स रफीक मोहम्मद कॉन्ट्रैक्टर के विरुद्ध मानक के विपरीत बनी नाली को तोड़कर दोबारा बनाने व अगले 7 दिनों में सड़क निर्माण को पूर्ण करने का नोटिस जारी की कार्रवाई के निर्देश दिए।मौके पर नगर आयुक्त ने निर्माणाधीन नाली को मानक के विपरीत पाए जाने पर उसे तत्काल तोड़कर पुनः निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुसार निर्मित कराने के निर्देश दिए। साथ ही संबंधित फर्म को निर्देशित किया गया कि गली में चल रहे सड़क निर्माण कार्य को आगामी 7 दिनों के अंदर युद्धस्तर पर कार्य करते हुए पूर्ण किया जाए। इसके लिए आवश्यकता पड़ने पर दिन-रात कार्य कर निर्धारित समयावधि में परियोजना को पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाए।नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि यदि निर्धारित अवधि में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण नहीं किया गया अथवा पुनः किसी प्रकार की अनियमितता पाई गई तो संबंधित फर्म को ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा तथा नियमानुसार कार्य से संबंधित धनराशि की जब्त एवं अन्य वैधानिक कार्रवाई भी की जाएगी।नगर आयुक्त ने कहा कि नगर निगम द्वारा कराए जा रहे सभी विकास कार्यों में गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। जनहित से जुड़े निर्माण कार्यों में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।



